Ranchi : रांची जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। 23 मई को जिले के सभी बूथों पर अन-मैप्ड इलेक्टोरल लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के माध्यम से वैसे मतदाता अपना नाम चेक कर सकेंगे, जिनके नाम पुरानी मतदाता सूची से अब तक मानचित्र नहीं हो पाया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। इनमें तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों का नाम वर्ष 2003 की पिछली एसआईआर मतदाता सूची से अब तक अपडेट या मानचित्र नहीं हो पाया है, वे अपने बूथ पर जाकर सूची में नाम की जांच कर सकते हैं। मतदाता 23 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची देख सकेंगे। बूथों पर बीएलओ भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को नाम जांचने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिल सके।
BLO News booth level officer election awareness Election Commission News Electoral Roll Update Hyperlocal News Jharkhand Breaking News Jharkhand election update Jharkhand Hindi News Jharkhand news Jharkhand Politics News Jharkhand Updates Latest news Manjunath Bhajantri News Samvad Ranchi Booth Update Ranchi DC News Ranchi Election News Ranchi Hindi News Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Updates SIR Voter List Today News Trending News Un Mapped Elector List Voter List News Voter Name Check Voter Verification Voting Booth News


