जामताड़ा में साइबर अपराधियों के दो गिरोहों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 आरोपी दबोचे गए, 16 मोबाइल, 17 सिम और एक लैपटॉप जब्त
जोहार लाइव ब्यूरो साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी स्थित पानी टंकी के पीछे छापेमारी कर सभी आरोपितों को दबोचा. गिरफ्तार आरोपितों के पास से 16 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में पांच का संबंध साइबर अपराध थाना कांड संख्या 77/26 से है, जबकि अन्य पांच … Read More