HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति
रांची : राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HEC को फिर से मजबूत करने की कोशिश तेज होती दिख रही है. शुक्रवार को HEC के पुनरुद्धार को लेकर गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बैठक में HEC की मौजूदा स्थिति और इसे दोबारा पटरी पर लाने की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान संस्थान की वित्तीय और औद्योगिक स्थिति के साथ-साथ इसके पुनरुद्धार के लिए जरूरी कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. HEC … Read More