रिम्स में बढ़ेंगी चिकित्सा सुविधाएं, 11 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का होगा चयन; नेत्र संस्थान में भी होगी 11 डॉक्टरों की नियुक्ति
रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रबंधन ने दो अहम कदम उठाये हैं. संस्थान के 10 विभागों में 11 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का चयन किया गया है. वहीं, रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में भी 11 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इससे ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी विभागों और नेत्र चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी. रिम्स प्रबंधन ने साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है. कुल 10 विभागों … Read More
