झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार, 10 अक्टूबर को झारखंड के देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आदिवासी समुदायों तक बेहतर इलाज पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि उनकी शिक्षा केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है. उपराष्ट्रपति का यह दौरा झारखंड के लिहाज से इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक राज्य के … Read More