विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है
विजय उरांव शरीर में दर्द या बुखार होने पर हम अक्सर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन जब मन बेचैन रहता है, लगातार तनाव महसूस होता है या बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट होती है, तो कई बार इसे सामान्य परेशानी या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. समाज में मानसिक बीमारी को लेकर बनी धारणाएं, जागरूकता की कमी और इलाज की सीमित उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में लोग मदद लेने से बचते हैं. इसका असर उनकी पढ़ाई, नौकरी, पारिवारिक संबंधों और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. शहरों से लेकर भारत के अंतिम हिस्से यानी … Read More