Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 4:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया
    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एडिलेड: भारत टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हार गया है. इंग्लैंड ने गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ठीक-ठाक स्कोर बनाया. विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. लेकिन इसके बाद तो मैदान पर जैसे तूफान आ गया हो. इंग्लिश ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) और एलेक्स हेल्स की आक्रामक बैटिंग के सामने भारतीय पेस अटैक ऐसा बिखरा, जैसे हवामहल हो. अब वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को होगा, जिसमें इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा.

    भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को 20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इंग्लिश गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय बैटर्स पर दबाव शुरू से ही दबाव बनाया. भारतीय बैटर्स ने शुरुआत में कितनी धीमी बैटिंग की इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम का स्कोर 100 पहुंचने में 15 ओवर लग गए. भारतीय टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 68 रन बनाए. इस तरह भारत के 168/6 रन के जवाब में इंग्लैंड को 169 रन की चुनौती मिली.

    भारतीय ओपनर केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रोहित ने 28 गेंद पर 27 रन की सुस्त पारी खेली. सूर्यकुमार का जादू भी सेमीफाइनल में नहीं चला. वे 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए.

    Sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News जमानत होने के बावजूद थाना प्रभारी मांग रहे थे 50 हजार घूस, एसीबी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article रांची : 2 इंस्पेक्टर, 4 दारोगा समेत 38 जमादार का तबादला, जॉन मुर्मू बने रिम्स सुरक्षा प्रभारी

    Related Posts

    खेल

    ऋषभ पंत चोट से उबरकर मैदान में लौटे, कहा…

    November 1, 2025
    खेल

    श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से मिली छुट्टी

    November 1, 2025
    खेल

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत

    November 1, 2025
    Latest Posts

    अल्लू अर्जुन के छोटे भाई Allu Sirish ने की सगाई, परिवार और फिल्मी सितारों ने दी बधाई

    November 1, 2025

    केमिकल टैंकर पलटने से बिहार निवासी चालक की गई जान

    November 1, 2025

    अदाणी फाउंडेशन की पहल से पांच युवाओं को मिली नौकरी

    November 1, 2025

    निता अंबानी के जन्मदिन पर देश ने सराहा उनका सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान

    November 1, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : राबड़ी देवी का बड़ा बयान, तेज प्रताप और तेजस्वी पर कही ये बात

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.