Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ झटका, तत्काल सुनवाई से शीर्ष अदालत का इनकार, करना होगा इंतजार
    ट्रेंडिंग

    सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ झटका, तत्काल सुनवाई से शीर्ष अदालत का इनकार, करना होगा इंतजार

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ झटका लगा है. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौति देने वाली याचिका पर SC में केजरीवाल की अर्जी पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी. उन्हें अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा. दरअसल, गुरुवार को ईद, शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टियां हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल ना स्पेशल बेंच बनेगी और ना सोमवार से पहले सुनवाई होने की गुंजाइश है. अब संभवत: सोमवार तक सुनवाई की उम्मीद नहीं है.

    बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और कस्टडी को वैध ठहराया था और उनकी दलीलों को ठुकराते हुए याचिका खारिज कर दी थी. उसके बाद बुधवार सुबह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की वकीलों से जुड़ी दूसरी याचिका को भी खारिज कर दिया था. इस याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मुलाकात करने की मांग की थी. फिलहाल, केजरीवाल अपने वकीलों से हफ्ते में केवल दो बार ही मुलाकात कर सकते हैं.

    जानिए दिल्ली हाई कोर्ट में क्या हुआ

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को जायज ठहराया है. केजरीवाल की ना सिर्फ याचिका खारिज कर दी गई है, बल्कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने जो सबूत दिए हैं, वो पुख्ता हैं. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल पूरी साजिश में लिप्त थे और उन्होंने घूस भी मांगी थी. हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन भी नहीं हुआ है और ना ही उनकी गिरफ्तारी किसी तरह से अवैध है.

    इसे भी पढ़ें: पवन सिंह ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, जानिए किस सीट से मैदान में उतरेंगे

    City News CM Arvind Kejriwal Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Top Court आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शीर्ष अदालत सिटी न्यूज सीएम अरविंद केजरीवाल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपवन सिंह ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, जानिए किस सीट से मैदान में उतरेंगे
    Next Article जयनगर मंडल में भाजपा की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.