Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना
    झारखंड

    सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत झारखंड पहुंचे है। आज वे रामगढ़ के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। वे 16 अगस्त को शाम में ही झारखंड पहुंचे है। यहां राजभवन में उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल से अपने इस मुलाकात को सुपरस्टार रजनीकांत ने गोपनीय रखा।

    बता दें, हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई है। आपको बता दें, साउथ स्टार रजनीकांत और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दोनों एक ही राज्य के रहने वाले हैं और पुराने दोस्त भी है।

    राज्यपाल ने किया झारखंड की धरती पर स्वागत

    योगदा सत्संग सोसायटी का मुख्यालय रांची भी है। अपनी झारखंड यात्रा में रजनीकांत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनसे मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, अपने मित्र, भारत के महान अभिनेताओं में से एक तथा एक शानदार इंसान रजनीकांत से मिलकर आह्लादित हूं। राजभवन में उनसे सद्भावना मुलाकात हुई। झारखंड की धरती पर उनका स्वागत है।

    निजी यात्रा पर रजनीकांत

    रजनीकांत की यह यात्रा बेहद गोपनीय रखी गयी थी। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद रजनीकांत रजरप्पा में स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। साधारण व्यक्ति की तरह पूजा की। जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला कि रजनीकांत यहां पहुंचे हैं उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। कुछ लोगों ने सेल्फी के लिया आग्राह किया तो रजनीकांत ने तस्वीर भी खिंचवाई। मंदिर के अंदर मौजूद पंडित ने बताया कि मैं देखकर हैरान रह गया हमें पहले से सूचना नहीं थी कि वह आ रहे हैं अचानक वो सामने थे वह किसी सामान्य व्यक्ति की तरह आये पूजा की और चले गये। कई लोगों ने उन्हें पहचाना तो फिर कुछ तस्वीरें ली।

    रांची से रहा है पुराना रिश्ता

    रजनीकांत का रांची से पुराना रिश्ता रहा है। वे यहां आध्यात्मिक साधना और प्रार्थना के लिए रांची आते रहे हैं। 2002 में पहली बार रजनीकांत उत्तराखंड के योगदा आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने आश्रम के तत्कालीन संचालक स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज से मुलाकात की थी।

    Chinnamastika temple Governor CP Radhakrishnan jharkhand offered prayers Ramgarh ranchi Superstar Rajinikanth रजनीकांत सुपरस्टार रजनीकांत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी- उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं
    Next Article योगदा आश्रम पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत, संन्यासियों के साथ मुलाकात कर लिया आध्यात्मिक परामर्श

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.