Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सुनील शेट्टी ने ठुकरा दिया था ‘बॉर्डर’ का रोल, खुद बताई वजह
    देश

    सुनील शेट्टी ने ठुकरा दिया था ‘बॉर्डर’ का रोल, खुद बताई वजह

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और दमदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह 90 के दशक में बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरोज में शामिल थे। अपने लंबे करियर में उन्होंने ‘बलवान’, ‘मोहरा’, ‘धड़कन’, ‘कृष्णा’, ‘बॉर्डर’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक्शन और कॉमेडी दोनों में अपनी मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं।

    यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने करियर, इंडस्ट्री और आने वाली फिल्मों को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं, जो उनके फैंस के लिए बेहद खास हैं।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। एक्टर ने कहा, “जब मुझे ‘बॉर्डर’ का ऑफर मिला, तो मैंने सबसे पहले इसे ठुकरा दिया था। वजह ये थी कि मैंने सुन रखा था कि जेपी दत्ता बहुत सख्त किस्म के निर्देशक हैं और अगर उन्हें गुस्सा आ जाए तो वह कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ, मैं भी उस समय बहुत गुस्सैल स्वभाव का था। जब जेपी दत्ता मुझसे मिलने आए तो मैंने उनसे कह दिया, ‘मैं आपसे बाद में बात करूंगा।’ फिर अपने सेक्रेटरी से कहा कि मैं शायद इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, क्योंकि अगर उन्होंने मुझसे कुछ गलत कहा, तो मैं भी खुद पर काबू नहीं रख सकूंगा।” हालांकि, बाद में चीजें बदलीं और सुनील शेट्टी ने फिल्म साइन की, जो आज भी उनकी सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

    इसके बाद अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें दोबारा फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “मुझे किसी के साथ संबंध खराब करना पसंद नहीं है, इसलिए मैंने सोचा, चलो ये सब भूल जाते हैं। लेकिन जेपीजी मुझे कास्ट करने के लिए इतने जिद कर रहे थे कि उन्होंने भरत शाह से संपर्क किया, जो मेरी सास को जानते थे। तो, मेरी सास की वजह से यह फिल्म वापस मेरे पास आ गई। फिर उन्होंने मुझे मना लिया और फिल्म करने का मन बदल दिया। इसके बाद, जेपी दत्ता और मैं अच्छे दोस्त बन गए। इसके अलावा मुश्किल वक्त में भी जेपी दत्ता ने बिना कुछ सोचे-समझे मुझे अपनी कई फिल्मों में कास्ट किया है।” सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में यह बात भी कही थी।

    इस बीच 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘बॉर्डर’ का लेखन और निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि
    Next Article कोयल नदी में दफन मिला दो बेटियों की मां का शव, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    मनोरंजन

    आमिर खान के घर 25 आईपीएस अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से मचा हड़कंप, टीम भी अनजान…

    July 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025
    देश

    BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    July 28, 2025
    Latest Posts

    आमिर खान के घर 25 आईपीएस अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से मचा हड़कंप, टीम भी अनजान…

    July 28, 2025

    जमशेदपुर की बेटी निशा आनंद ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर लहराया परचम…

    July 28, 2025

    लापुंग थानेदार सहित दो पर विभागीय कार्रवाई, 5 दारोगा व 4 जमादार निलंबित

    July 28, 2025

    ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    July 28, 2025

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.