Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतपारा घटा निवासी और वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


