Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»असामाजिक तत्वों द्वारा तीन यात्री बसों पर पथराव, महिला समेत दो घायल
    झारखंड

    असामाजिक तत्वों द्वारा तीन यात्री बसों पर पथराव, महिला समेत दो घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : नक्सल प्रभावित गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जंगल के समीप मंगलवार की देर रात तीन यात्री बसों पर पथराव किया गया। घटना में बस में सवार एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। बस कंडक्टर को भी चोट लगी है। घायल महिला का इलाज गोपीकंदर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पाकुड़ एवं साहिबगंज से रांची जाने के क्रम में बस पर पथराव किया गया है। सानिया बस के एक महिला यात्री और सिल्की बस के कंडक्टर को पत्थर लगे हैं।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपीकांदर पुलिस की ओर से मामले की छानबीन किया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को जंगल के पास वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बारे में पूछे जाने पर थानेदार बिल्कन बागे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो से तीन शरारती लड़कों द्वारा बसों में पथराव किया गया है। सभी लड़के नशे में थे। अभी तक घायलों द्वारा पुलिस को मामले की लिखित जानकारी नहीं दी गई है। सूचना के आधार पर पड़ताल की जा रही है l

    घटना के कारण नाइट बस के चालकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किए जाने को लेकर बस चालक अपनी और वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगर फिर घटना की पुनरावृत्ति होती है तो यात्रियों के बीच दहशत फैल सकती है। इससे कारोबार प्रभावित हो सकता है। बस के चालक और कंडक्टर का कहना है कि हर दिन हम लोग रात में यात्री को लेकर रांची जाते हैं। ऐसे में अब डर लगने लगा है कि कब हम लोगों के साथ कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो जाए। बस चालकों ने इसके लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ से लटका मिला युवक का शव, 3 माह पूर्व किया था प्रेम विवाह
    Next Article रांची पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 768 हवलदारों और जवानों का तबादला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.