Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»हजारीबाग में थाना के सामने की दुकान में चोरी
    क्राइम

    हजारीबाग में थाना के सामने की दुकान में चोरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2025Updated:February 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के मेन रोड स्थित मारवाड़ी पान दुकान और सुधा दूध कोड नंबर 9 के प्रतिष्ठान में बीती देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. प्रतिष्ठान के संचालक संजय खंडेलवाल (नाटाणी) ने बताया कि चोरों ने दुकान से लगभग 25 हजार रुपये नगद और 60 से 70 हजार रुपये के सामान की चोरी की है. चोरों ने दुकान की छत पर लगी शीट को काटकर अंदर आए थे और बिस्कुट, ड्राई फ्रूट सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

    व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग

    सदर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद हजारीबाग शहर के व्यापारियों का कहना है कि जब सदर थाना के ठीक सामने स्थित दुकान में इस प्रकार की चोरी हो सकती है, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या होगा. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    व्यापार मंडल की बैठक

    व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में एक बैठक बुलाई है. जिसमें पुलिस की निष्क्रियता पर चर्चा की गई. व्यापारियों ने प्रशासन से शहर में गश्त बढ़ाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. संजय खंडेलवाल ने बताया कि इस चोरी से उनका भारी नुकसान हुआ हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे.

    Also Read : PM मोदी का नारी शक्ति को अनोखा सम्मान, महिलाओं के लिये करेंगे ये…

    administration anger Biscuits Business Association cash CCTV footage Dry Fruits Fear Among Traders Hazaribagh Identification of Culprits Local Residents main road Marwari Paan Shop Nataani Patrolling Police Inactivity police officer Protest robbery roof Sadar Police Station Sanjay Khandelwal Security Sheet Cut for Entry Sudha Dairy thieves आक्रोश आंदोलन आरोपियों की पहचान. गश्त चोर चोरी छत ड्राई फ्रूट थाना प्रभारी नगद नाटाणी पुलिस की निष्क्रियता प्रशासन बिस्कुट मारवाड़ी पान दुकान मेन रोड व्यापार मंडल व्यापारियों में डर शीट काटकर प्रवेश संजय खंडेलवाल सदर थाना सीसीटीवी फुटेज सुधा दूध सुरक्षा स्थानीय नागरिक हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी का नारी शक्ति को अनोखा सम्मान, महिलाओं के लिये करेंगे ये…
    Next Article फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है : केंद्रीय खेल मंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.