Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 6:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»STF ने हथियार तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम, बिहार और बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार
    क्राइम

    STF ने हथियार तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम, बिहार और बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    STF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : बिहार से पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विफल कर दिया है। गुरुवार शाम मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र में नेताजी सेतु के नीचे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर STF ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

    STF

    STF के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार सुबह इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी हैं—मुकेश मिश्रा (45) और श्यामजीत कुमार ठाकुर (45)। इनके साथ ही पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके से दो युवक—नइमुद्दीन शेख (23) और सनाउल शेख (22) भी पकड़े गए हैं।

    चारों आरोपित एक साथ मिलकर बिहार से अवैध हथियारों की खेप लेकर बंगाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी STF की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नौ पाइपगन (वन-शॉट फायरआर्म), 138 राउंड आठ मिमी के कारतूस और 20 राउंड सात मिमी के कारतूस बरामद किए गए। हथियारों को छिपाकर लाने के लिए बिहार पंजीकृत एक मालवाहक वाहन का उपयोग किया गया था।

    STF ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यालय थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

    एसपी इंद्रजीत बसु ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध हथियारों की आपूर्ति की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफल रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ये सभी आरोपित एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं, जिनका उद्देश्य बंगाल के विभिन्न जिलों में हथियारों की आपूर्ति करना था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Also Read : राजधानी के व्यस्त इलाके में गो’लीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    arms seizure Arms smuggling Bengal Police Bihar Crime news Farakka police station illegal weapons intelligence input interstate smuggling law and order Murshidabad Netaji Setu police action security agencies smugglers arrested Special Task Force STF STF operation STF ऑपरेशन West Bengal अंतरराज्यीय तस्करी अपराध समाचार अवैध हथियार कानून व्यवस्था गुप्त सूचना तस्कर गिरफ्तार नेताजी सेतु पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई फरक्का थाना बंगाल पुलिस बिहार मुर्शिदाबाद सुरक्षा एजेंसियां स्पेशल टास्क फोर्स हथियार जब्ती हथियार तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों की छुट्टी प्रक्रिया अब पूरी तरह से होगी ऑनलाइन
    Next Article HEC कर्मियों की बैठक 29 जून को, भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

    Related Posts

    देश

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    ट्रेनी ASI अजय कुमार ₹7000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    September 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लद्दाख हिंसा के लिए माना गया जिम्मेदार

    September 26, 2025
    Latest Posts

    PLFI के नाम पर मांगने वाले थे रंगदारी, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा

    September 26, 2025

    गिरिडीह में ट्रक और सवारी वाहन की टक्कर, तीन मजदूरों की मौ’त

    September 26, 2025

    जामताड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, DC ने पेश की एक माह की प्रगति रिपोर्ट

    September 26, 2025

    BREAKING : झारखंड में 8 वन सेवा अधिकारी का तबादला, सूची जारी

    September 26, 2025

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.