Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 11:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB
    गिरिडीह

    थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में होती रही। थाना प्रभारी का सरकारी वाहन बीच नदी में फंस गया, जिसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी किसी काम से चेरवा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सरकारी वाहन नदी के रास्ते उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग पर नदी पार करने के लिए दो पुल मौजूद थे, लेकिन किसी कारणवश वाहन को पुल से ले जाने के बजाय सीधे नदी के रास्ते उतार दिया गया। नदी में उतरते ही वाहन बीच धारा में फंस गया और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते यह खबर आसपास के लोगों तक पहुंच गई और मौके पर कपड़ों की भीड़ जमा हो गई।

    काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला गया वाहन

    वाहन के फंसने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई। जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

    वीडियो और तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय

    घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। बाद में ये वीडियो और तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बन गईं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब नदी पार करने के लिए पुल की सुविधा उपलब्ध थी, तो वाहन को नदी के रास्ते ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी। ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः शॉर्टकट अपनाने की कोशिश में यह स्थिति पैदा हुई।

    प्रशासन की ओर से नहीं आया कोई बयान

    हालांकि, घटना के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस मामले में अब तक प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

    Also Read : झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से
    Next Article खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    May 30, 2026
    क्राइम

    वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से

    May 30, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    May 30, 2026

    थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

    May 30, 2026

    वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से

    May 30, 2026

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026

    चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.