Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 9:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को
    जोहार ब्रेकिंग

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लुम्बा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का खुलासा महज 8 घंटे के अंदर कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अवैध प्रेम प्रसंग के चलते लुम्बा उरांव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। इस काम को उसकी पत्नी गीता देवी और पत्नी का आशिक इरफान अंसारी ने अंजाम दिया। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

    SSP ने मीडिया को बताया कि गीता देवी और इरफान अंसारी गुजरे आठ सालों से चक्कर चल रहा था। दोनों से बीच कई दफा देह से देह की रिश्ता बन चुका था। लुम्बा उरांव को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह इस नाजायज रिश्ते का विरोध करता था। करीब डेढ़ साल से गीता देवी अपने पति को छोड़ आशिक के साथ रह रही थी। अपने पति पर नजर रखने के चलते उसके घर में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दी थी। सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम इरफान अंसारी ने किया था। उस कैमरे का एक्सेस गीता और इरफान के मोबाइल फोन में था। गीता और इरफान को लगने लगा कि लुम्बा अब उन दोनों के राह का सबसे बड़ा कांटा बन रहा है। इस चलते दोनों ने मिलकर लुम्बा को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। पूरी प्लानिंग कर ली गयी। तय हुआ कि अमूल कूल में नशीला पदार्थ मिला कर पहले पिलाना है, फिर दारू में नींद की गोली मिला कर दमभर पिला बेहोश कर देना है। इसके बाद लुम्बा का काम तमाम कर देना है।

    तय प्लानिंग के अनुसार बीते 19 अगस्त गीता देवी ने अपने देवर के फोन पर कॉल कर पति से बात की और उसे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट पर बुलाया। अगले रोज यानी 20 अगस्त को लुम्बा बताये गये लोकेशन पर पहुंच गया। वहां, इसफान अंसारी भी पहुंचा और लुम्बा उरांव को अपने साथ ले गया। उसे अमूल कूल और दारू पिलाई गई। वह दारू पीने बाद नशे में धुत होकर बेसुध हो गया। इसके बाद इरफान ने बेसुध लुम्बा को अपनी मारुति ओमनी कार (JH01DA-4186) में बैठाया और कार में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रोड पर फेंक दिया।

    इस वारदात की भनक जब DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगी, तो उन्होंने रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सीनियर डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 21 अगस्त को दोनों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। वहीं, वारदात में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार, बाइक (JH01CR-2403), दारू की खाली बोतल, अमूल कुल के खाली डिब्बे, दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन और नींद की गोलियों के पत्ते बरामद किए हैं। दोनों ने अपना गुनाह कबीृूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने मरवा डाला पति को…
    DIG सह रांची SSP क्या बोल गये… देखें pic.twitter.com/kiy8jzRmtT

    — Johar Live (@joharliveonweb) August 22, 2025

    Also Read : आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    Geeta got her husband killed by her lover in order to live with her lover SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह'त्याकांड SSP's SIT solved Lumba murder case in 8 hours प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने मरवा डाला पति को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान
    Next Article चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    Related Posts

    झारखंड

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025
    Latest Posts

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.