Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों ने किया राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलंबो : गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया है। कहा जा रहा है कि राजपक्षे घर छोड़कर भाग गए हैं। कुछ समय पहले जब भारी बवाल के बीच श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया था तो उन्हें आगजनी और हिंसक प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए परिवार सहित घर छोड़कर भागना पड़ा था।

    स्थानीय मीडिया और रक्षा सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका के अखबार डेली मिरर की खबर के अनुसार प्रदर्शनकरी राष्ट्रपति भवन के भीतर घुस चुके हैं और उस पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय टीवी चैनल न्यूजफर्स्ट की वीडियो फुटेज में श्रीलंकाई झंडा और हेलमेट पकड़े प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन के भीतर घुसते हुए देखा जा सकता है। ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में सैकड़ों प्रदर्शनकारी श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन के भीतर नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    एक चश्मदीद के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रपति भवन को घेरी गुस्साई भीड़ को रोकने के लिए हवा में फायरिंग की लेकिन उन्हें रोक नहीं पाई। रिपोर्ट में कहा गया, ‘बैरिकेड्स को तोड़ते हुए हजारों प्रदर्शनकारी आवास के मुख्य द्वार पर पहुंचे और पुलिस को इस इलाके से पीछे हटते हुए देखा गया। हवा में चलाई गई गोलियों की आवाज सुनी गई और लगातार आंसू गैस के गोले दागे जाते रहे।’

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। वह स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मार्च से ही राजपक्षे का इस्तीफा मांग रहे हैं। मई में तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका जल उठा था। दंगाइयों ने राजपक्षे के पुश्तैनी घर और सांसद व मंत्रियों के घरों में आग लगा दी थी।

    Latest news Online news Sri Lanka World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी के बर्तन से करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा, चारों वेदों का होगा पाठ
    Next Article तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर आरोप, हर महीने युवाओं से छीन रही 1.3 करोड़ नौकरियां

    Related Posts

    गिरिडीह

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025
    Latest Posts

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025

    झारखंड के सभी सदर अस्पताल में हाेगी MRI व सीटी स्कैन की सुविधा : स्वास्थ्य मंत्री

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.