Ranchi : झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रातभर एसी में सोने के चलते उन्हें कफ की शिकायत हो गई थी और साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी लो हो गया। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत अब स्थिर बताई है।
गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के अन्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और संजय यादव शामिल हैं। सभी नेताओं ने मंत्री हफीजुल हसन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Also Read : झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की मनोज पुनमिया की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, मधु कोड़ा से जुड़ा है मामला
Also Read : राजस्व कर्मचारी चढ़े निगरानी विभाग के हत्थे… जानें क्यों
Also Read : देवघर में कपड़े की शोरूम में लगी भीषण आ’ग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Also Read : JSSC CGL परीक्षा घोटाले की जांच अब करेगी SIT
Also Read : बिहार में 15 ग्रिड सब-स्टेशनों पर बिजली स्टोरेज योजना पर काम शुरू