Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 12:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»छठ पर्व पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध
    ट्रेंडिंग

    छठ पर्व पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : छठ पर्व के मौके पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने घाटों तक आसान पहुंच और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि घाटों के आसपास की सड़कों पर केवल व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

    ट्रैफिक प्रतिबंध का समय :

    • 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक
    • 28 अक्टूबर को देर रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक

    इस दौरान अशोक राजपथ और जेपी गंगापथ पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक भी 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 28 अक्टूबर शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा।

    वैकल्पिक मार्ग :

    रामजीचक मोड़ से नहर रोड की ओर जाने वाले वाहन अब नेहरू पथ से होकर गुजरेंगे। दीघा सेतु, जापान सेतु, और अटल पथ पर भी समय-समय पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

    घाटों के लिए विशेष मार्ग :

    • कुर्जी घाट जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंडरपास के रास्ते जाएंगे।
    • कोटा घाट और बांस घाट के लिए अशोक राजपथ से अंडरपास मार्ग निर्धारित किया गया है।
    • दीघा और दीदारगंज घाटों की ओर जाने वाले वाहन गंगापथ से नहीं चलेंगे, बल्कि वैकल्पिक मार्ग से पहुंचेंगे।

    भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस और हाइवा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सोनपुर या हाजीपुर की दिशा में जाने वालों से महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करने की अपील की है।

    Also read : झारखंड में 3000 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी, संघ ने किया विरोध

    Special traffic arrangements for Chhath festival: Administration makes special arrangements for the convenience of devotees छठ पर्व पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 3000 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी, संघ ने किया विरोध
    Next Article छठ व्रतियों की सुविधा के लिए राजधानी में 538 चेंजिंग रूम तैयार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पीएम मोदी की मन की बात में बोले- 15 नवंबर को जनजातीय जयंती, कोरापुर कॉफी की तारीफ

    October 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बदलाव का वादा, तेजस्वी यादव ने किए ये पांच बड़े ऐलान

    October 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    मोकामा में चुनावी जनसभा के दौरान टूटा मंच, अनंत सिंह गिरे नीचे… देखें VIDEO

    October 26, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी की मन की बात में बोले- 15 नवंबर को जनजातीय जयंती, कोरापुर कॉफी की तारीफ

    October 26, 2025

    Whatsapp पर डिलीट हुई चैट्स कैसे रिकवर करें… जानिए

    October 26, 2025

    मन की बात: पीएम मोदी ने संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता पर जोर दिया

    October 26, 2025

    पूर्वी तिमोर बनी ASEAN की 11वीं सदस्य, ब्राजील भी चाहता है जगह

    October 26, 2025

    चाईबासा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का मिला श’व, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.