Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बजट को किसी ने बताया झुनझुना तो कोई कह रहा विकसित भारत के संकल्प का आधार
    जोहार ब्रेकिंग

    बजट को किसी ने बताया झुनझुना तो कोई कह रहा विकसित भारत के संकल्प का आधार

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2024Updated:July 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को आम बजट पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर में अलग-अलग परियोजनाओं और रोडमैप की जानकारी दी. लेकिन इस बजट को कुछ लोग झुनझुना बता रहे है तो कोई विकसित भारत के संकल्प का आधार बता रहा है. आइए देखते है किसने क्या कहा

    पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने झुनझुना बता दिया है. उन्होंने कहा कि यह नौटंकी है, इससे कुछ नहीं होगा.

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, यह एक निराशाजनक बजट है. मैंने आम आदमी के सामने आने वाले मुख्य मुद्दों के बारे में कुछ नहीं सुना. मनरेगा का कोई जिक्र नहीं है और आम आदमी की आय में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का भी अपर्याप्त उल्लेख है.

    मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, विकसित भारत के संकल्प के आधार पर जो बजट पेश किया गया है, मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं. वित्त मंत्री की महंगाई को नियंत्रित करने की मंशा साफ दिखाई दे रही है.

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बचाना है तो अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है. उन्होंने पिछले 10 सालों में बेरोजगारी बढ़ाई है.

    हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, इस केंद्रीय बजट में व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया गया है. पूर्वी क्षेत्र के विकास, स्टार्टअप और रोजगार सृजन के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाना अच्छा है.

    एनएसई के सीईओ और बीएसई के पूर्व सीईओ आशीष चौहान ने कहा, मैं इस बजट को 10/10 दूंगा. यह रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित बजट है.

    टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, कैंसर की दवाओं या अन्य जीवन रक्षक दवाओं पर जो राहत दी गई है, वह सराहनीय है, यह एक सच्चाई है. बिहार को जो दिया गया है, एक निवासी के तौर पर अच्छा लगा. तेलंगाना, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए क्या किया?”

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं, यह बजट संतुलित है, जिसके चार स्तंभ हैं- महिला, युवा, किसान और गरीब. बिहार में बहार है, एनडीए की सरकार है. बिहार को सुपर पैकेज दिया गया है.

    भाजपा सांसद रवि किशन कहते हैं कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा किया गया है.बिहार को आशीर्वाद मिला है.

     

    नेता प्रतिक्रिया बजट भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBUDGET-2024 : 3-7 लाख पर 5 परसेंट और 7-10 लाख रुपये आय पर देना होगा 10% टैक्स
    Next Article डीडीसी ने तीर्थ यात्रियों की बस को दिखाई हरी झंडी, हटिया से जाएंगे गुजरात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.