Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हैदराबाद : सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, छह की मौत, सात को बचाया
    जोहार ब्रेकिंग

    हैदराबाद : सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, छह की मौत, सात को बचाया

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद। हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला वाणिज्यिक स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स में गुरुवार रात भीषण आग लगने से चार लड़कियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और अन्य सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

    पुलिस ने शक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सभी मृतकों की आयु 25 वर्ष से कम है और आग लगने के समय 13 लोग कॉम्पलेक्स के अंदर थे।

    अग्निशमन कर्मियों द्वारा विशाल क्रेन की मदद से उन्हें बेहोशी की हालत में कॉम्पलेक्स से बाहर निकाला गया और गांधी अस्पताल और अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया घना घुंआ होने के कारण सांस लेने में परेशानी और घुटन हाेने से छह लोगों की मौत हो गयी है। उन्हाेंने बताया कि कल शाम साढ़े सात बजे स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स की पांचवीं मंजिल में शॉर्ट सर्किट हाेने के कारण आग लग गयी थी।

    दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने आठ मंजिला इमारत से आग की लपटें निकलने के बाद उस पर काबू पाने के लिए 13 से अधिक दमकल की गाड़ियों के साथ कर्मियों को भेजा।

    उन्होंने बताया कि कॉम्पलेक्स में कम से कम 13 लोग अंदर फंसे हुए थे, जिनमें से सात को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अन्य छह की घने धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सुरक्षित निकाले गए लोगों को यहां अस्पताल ले जाया गया।

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने घटनास्थल का दौरा किया।

    पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मृतकों की पहचान प्रमिला, वेनाला, श्रावणी, त्रिवेणी, सिवा और प्रशांत के रूप में हुई है।

    केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज एक ट्वीट में कहा, “सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग दुर्घटना में छह लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी के कुल मनी लॉन्ड्रिंग केसों में सांसदों-विधायकों पर महज 2.98% मामले, पर दोषी साबित हुए हैं 96% आरोपी
    Next Article बिहार : मोतिहारी में मसाला व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, लूटे साढे छह लाख रुपये

    Related Posts

    देश

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025
    देश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025
    देश

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025
    Latest Posts

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    जमशेदपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025

    बिहार-झारखंड सीमा पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 40 से अधिक गांव प्रभावित

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.