Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 4:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब
    मनोरंजन

    सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई :  सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया.

    इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने खिताब जीत लिया.
    शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं. सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं.

    इसके अलावा मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं. मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं.

    राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया. वो खुद को एक जिज्ञासु छात्रा मानती हैं. रुबल को डांस करना, एक्टिंग करना, पेंटिंग करना और भी कई चीजों में उनकी रुचि है. इसके साथ ही उन्हें बैडमिंटन खेलना भी काफी पसंद है.

    शिनाता चौहान बनीं दूसरी रनर अप : 

    उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 के सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया. शिनाता की उम्र बी महज 21 साल ही है. शिनाता खुद को जाहिर करना पसंद करती हैं. उन्हें म्यूजिक सुनना और अपने चाहने वालों से बातें करना काफी पसंद है.

    वो सेल्फ-केयर जैसी एक्टिविटीज से बहुत प्यार करती हैं. चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची की रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में, सीएम सोरेन ने ट्वीट कर बधाई दी
    Next Article 4 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    मनोरंजन

    ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आउट… जानें कब होगी रिलीज

    July 3, 2025
    मनोरंजन

    हनी सिंह का फेमस गाना ‘वन थाउजेंड माइल्स’ अब म्यूजिक वीडियो के रूप में होगा रिलीज

    June 29, 2025
    Latest Posts

    एक लाख तीस हजार के जाली नोटों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 5, 2025

    नदी किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की बॉडी, जांच जारी

    July 5, 2025

    सांप के डसने से सोते वक्त भाई-बहन की दर्दनाक मौ’त, सांसद ने दी आर्थिक मदद…

    July 5, 2025

    साकची चंडीनगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, टाटा स्टील ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

    July 5, 2025

    गुमला के कल्याण गुरुकुल से 35 युवाओं को मिला रोजगार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.