Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सिंघम स्टार अजय देवगन राजा सुहेलदेव पर फिल्म बनायेंगे
    मनोरंजन

    सिंघम स्टार अजय देवगन राजा सुहेलदेव पर फिल्म बनायेंगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद राजा सुहेलदेव पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं।

    अजय देवगन की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह मराठी योद्धा तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि यह इकलौती ऐसी फिल्म नहीं होगी जिसमें अजय ऐतिहासिक किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह एक अन्य फिल्म भी किसी ऐतिहासिक किरदार पर बनाने जा रहे हैं।

    अजय देवगन ने बताया कि वह ‘तानाजी’ के मेकर्स के साथ अन्य ऐसे योद्धाओं पर फिल्म बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं जिनका इतिहास में कहीं जिक्र नहीं किया गया है। उन्होने कहा, ‘हम अपने इतिहास के गुमनाम वीर योद्धाओं पर फ्रैंचाइज तैयार करेंगे। निर्देशक ओम राउत मेरे पास तानाजी मालसुरे की स्टोरी लेकर आए थे। इस फ्रैंचाइज को तैयार करने के लिए यह एक बेहतरीन कहानी है। ये कहानियां इन गुमनाम वीर योद्धाओं के राज्यों के बारे में होंगी। और ये राज्य केवल भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के होंगे।’

    अजय देवगन ने इस बारे में बात करते हुए कुछ किरदारों के भी नाम लिए जिनपर उन्होंने भविष्य में फिल्म बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं लेकिन सबसे पहले हम अगली फिल्म राजा सुहेलदेव के ऊपर बनाएंगे। सुहेलदेव ने 11वीं सदी में मोहम्मद गजनी की सेना को बहराइच (उत्तर प्रदेश) में हराया था। गजनी ने सोमनाथ मंदिर को लूटकर उसे तोड़ दिया था। उसकी सेना को हराने के बाद सुहेलदेव ने मंदिर का दोबारा निर्माण कराया था। यह फिल्म अमीश त्रिपाठी की किताब पर आधारित होगी। हम लोग इस फिल्म के अडैप्टेशन पर बातचीत कर चुके हैं।’

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रणब मुखर्जी, कन्हैया से लेकर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के 30 दिग्गज तक हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
    Next Article टाइगर श्राफ अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 में ‘दस बहाने’ को रिक्रियेट करेंगे

    Related Posts

    मनोरंजन

    राम चरण और उपासना कोनिडेला दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, गोदभराई में सितारों का जमावड़ा

    October 23, 2025
    मनोरंजन

    प्रभास का 46वां जन्मदिन: ‘बाहुबली’ से मिली देश-दुनिया में पहचान, जानिए उनके जीवन की खास बातें

    October 23, 2025
    मनोरंजन

    परिणीति चोपड़ा का 37वां जन्मदिन : बेटे के जन्म के बाद राघव चड्ढा ने शेयर कीं मेटरनिटी फोटोज, बोले- ‘शहर की बेस्ट मॉमी’

    October 22, 2025
    Latest Posts

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    एंबुलेंस नहीं मिलने से अलबन तिर्की की मौ’त, CHC की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.