Simdega : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना वर्ष के मौके पर मंगलवार को राजधानी रांची में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौड़ में डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारी, छात्र, खिलाड़ी और आम नागरिक शामिल हुए।
रन फॉर झारखंड की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से हुई और दौड़ बाजार टांड़ रोड, केलाघाघ मोड़ होते हुए झूलन सिंह चौक से वापस स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम में सभी ने राज्य के विकास, एकजुटता और भविष्य की तरक्की के प्रतीक बनकर दौड़ लगाई।
इस मौके पर पीडीजे राजीव रंजन सिंह, डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के अधिकारी, स्कूल बच्चे, पुलिस जवान, खिलाड़ी और शहरवासी शामिल हुए। लगभग चार किलोमीटर की दौड़ पूरी होने के बाद भी सभी प्रतिभागियों का उत्साह और जोश बुलंद दिखाई दिया।

दौड़ के माध्यम से लोगों ने मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध झारखंड बनाने का संकल्प लिया और राज्य की शान में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Also Read : अररिया के फारबिसगंज में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में झड़प
Also Read : रूप कुमार राठौर और दिनेश बावरा झारखंड स्थापना दिवस में करेंगे प्रस्तुति
Also Read : गिरिडीह में विवादित पत्थर खदान पर खू’नी संघर्ष, गोलीबारी में 6 घायल, एक की मौ’त

