Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 1:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»शारदीय नवरात्र 2025 : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का क्या है प्रिय भोग और वर्जित फल… जानें
    fact

    शारदीय नवरात्र 2025 : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का क्या है प्रिय भोग और वर्जित फल… जानें

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवरात्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। यह नौ दिनों का पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। प्रत्येक दिन माता के एक विशेष रूप की पूजा के साथ उनका प्रिय भोग अर्पित करने की परंपरा है, जिससे भक्तों को आशीर्वाद और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

    सात्विक भोजन का रखें ध्यान

    काशी के प्रसिद्ध पुजारी ने बताया कि नवरात्र में पूजा के साथ-साथ खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। भोजन पूरी तरह सात्विक होना चाहिए। प्याज, लहसुन, मांसाहार और शराब का सेवन सख्त वर्जित है। भक्तों को उपवास के बाद रात में भोजन तभी करना चाहिए, जब माता को उनका प्रिय भोग अर्पित कर लिया जाए।

    मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनके प्रिय भोग :

    1. मां शैलपुत्री : बादाम का हलवा, घी से बनी मिठाइयां
    2. मां ब्रह्मचारिणी : मिश्री, शक्कर
    3. मां चंद्रघंटा : खीर
    4. मां कुष्मांडा : मालपुए
    5. मां स्कंदमाता : केले
    6. मां कात्यायनी : शहद या शहद से बने व्यंजन
    7. मां कालरात्रि : गुड़ और गुड़ से बनी चीजें
    8. मां महागौरी : नारियल और नारियल से बने पकवान
    9. मां सिद्धिदात्री : चना, हलवा-पूरी

    इन फलों को भूलकर भी न चढ़ाएं

    पंडित के अनुसार, माता को भोग अर्पित करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नींबू, इमली, सूखा नारियल, नाशपाती और अंजीर को भोग में नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इन्हें शुभ नहीं माना जाता। साथ ही, जूठे या खराब फल भी माता को अर्पित करना वर्जित है।

    माता को अर्पित करें ये शुभ फल

    नवरात्र के नौ दिनों में अनार, बेल, आम, शरीफा, सिंघाड़ा और जटा वाला नारियल जैसे फल माता को चढ़ाना शुभ माना जाता है। ये फल पूजा को पूर्ण करते हैं और भक्तों को मानसिक शांति व आध्यात्मिक लाभ देते हैं।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

    Also Read : नवरात्रि के पहले दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दिखा अद्भुत नजारा

    Sharadiya Navratri 2025: Worship of the nine forms of Maa Durga begins… Learn about the favorite food and forbidden fruits. शारदीय नवरात्र 2025 : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू… जानें प्रिय भोग और वर्जित फल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद नेता जयशंकर ठाकुर की खेत में मिली ला’श, सुबह साढ़े छह बजे निकले थे घर से
    Next Article जमशेदपुर में महिला ने ट्रेन के सामने लगा दी छालांग, जांच में जुटी रेलवे पुलिस…

    Related Posts

    Facts

    आंवला-हल्दी जूस: सर्दियों में सेहत और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

    November 6, 2025
    fact

    महंगे प्रोडक्ट्स के बदले अपनाएं घर के रखे ये पांच मसाले, दमकती त्वचा के साथ बाल भी होंगे मजबूत

    November 6, 2025
    fact

    सुबह खाली पेट अमरूद खाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानें सही समय

    November 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    November 6, 2025

    भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    November 6, 2025

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    November 6, 2025

    अवैध लॉटरी गिरोह के पांच धंधेबाज गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद

    November 6, 2025

    बैंक लूटकांड के आरोपी राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को मिली जमानत

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.