Patna : बिहार पुलिस की उत्कृष्ट सेवा और कार्यक्षमता को मान्यता देते हुए सात पुलिस कर्मियों को प्रतिष्ठित ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इस सम्मान ने न केवल इनके व्यक्तिगत योगदान को सराहा, बल्कि बिहार पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया है।
ग्लैंट्री अवार्ड प्राप्त करने वालों में IPS बाबू राम, सब-इंस्पेक्टर साकेत सौरभ, राम राज सिंह, तारबाबू यादव, कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपने कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन प्रदर्शन से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। इसके अलावा, बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, डीआईजी सारण निलेश कुमार और एसपी एटीएस संजय सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।
साथ ही, सराहनीय सेवा के लिए छह अन्य पुलिसकर्मियों को भी पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें आईजी गरिमा मल्लिक, डीआईजी स्मिता सुमन, डीआईजी राजेश रंजन, हवलदार बिमल क्षेत्रि, एएसआई आशीष रंजन सिंह और कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल हैं। इनके कार्यों ने बिहार पुलिस की छवि को और मजबूत किया है। ये सम्मान बिहार पुलिस के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सेवा और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेंगे।
Also Read : पटना पुलिस की कड़ी कार्रवाई : 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया
Also Read : झारखंड में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी