Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची के इस थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, रात में सिख परिवार के घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज और बदसलूकी की
    क्राइम

    रांची के इस थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, रात में सिख परिवार के घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज और बदसलूकी की

    SinghBy SinghDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची के एक थाना प्रभारी पर सिख परिवार की महिला ने गंभीर आरोप लगाया है. बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की निवासी परविंदर कौर ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर रात में जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने रांची एसएसपी से भी कंप्लेन की है और इसकी कॉपी डीजीपी को भी दी है.

    क्या है मामला

    महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 19 दिसंबर की रात उनके घर के गेट को कोई जोर-जोर से पीट रहा था. आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली तो नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रो गली निवासी) जबरन घर में घुस आए और मेरे अलावा मेरे पति, देवर और ननद के साथ बदतमीजी की. परविंदर कौर ने आरोप लगाया कि सुखदेवनगर थाना प्रभारी की सह पर विनित खत्री ने उनके साथ छेड़खानी की. इतना ही नहीं, उनलोगों ने मेरे पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर खोल दी. अपनी शिकायत में महिला ने लिखा है कि इस घटनाक्रम का वीडियो फुटेज भी मैं दे रही हूं.

    छेड़छाड़ के आरोप में 29 अप्रैल को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि विनित खत्री की बहन अरतीका खत्री ने बीते 29 अप्रैल को सुखदेवनगर थाना में मेरे पति शक्ति सिंह लोहिया और मेरे ससुर गजेंद्र सिंह लोहिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 227/2024 में अरतीका खत्री ने आरोप लगाया था कि शक्ति सिंह लोहिया उनकी बेटी को छेड़ता है और गजेंद्र सिंह लोहिया उसके साथ अभद्र तरीके से बात करते हैं. इसके बाद दोनों ने विक्रम आंनद न्यायिक दंडाधिकारी रांची के न्यायालय में 29 मई को जमानत ले ली थी. महिला ने शिकायत में बताया कि जमानत के कागजात उसने उसी समय थाने में दे दिया था. इसके बाद अचानक 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे सुखदेवनगर थाना से फोन आया कि थाने आकर अपना आधार कार्ड जमा कीजिए. आपका चार्जशीट जमा करना है. मेरे पति शक्ति सिंह लोहिया करीब 12 बजे सुखदेवनगर थाना गये और दोनों का आधार कार्ड जमा करके लौट आए.

    इसी तारीख की रात करीब 11 बजे सुखदेवनगर थाना प्रभारी अपने सहकर्मीयों और अरतीका खत्री के भाई विनित खत्री के साथ शराब के नशे में धुत होकर जबरन घर में घुस गए और मारपीट की. घर का सामान तोड़ा और मेरे पति और देवर को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया. पगड़ी को भी खींचकर फेंक दी.

    Also Read: बस यात्रा के दौरान 80 लाख की ज्वेलरी और दो लाख नगद गायब

    19 December 19 दिसंबर Aadhar Card abuse assault breaking household items breaking into house complaint DGP Drunk Fir Johar Live Manoj Kumar misbehavior Molestation Parvinder Kaur police police station in-charge pulling turban ranchi Ranchi incident Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Sikh family Ssp Sukhdevnagar police station throwing out of house Today News victim video footage Vinit Khatri woman आधार कार्ड एसएसपी गाली गलौज घर का सामान तोड़ना घर में घुसना घर से बाहर निकालना छेड़खानी जोहार लाइव टूडे न्यूज डीजीपी थाना प्रभारी नशे में पगड़ी खींचना परविंदर कौर पीड़िता पुलिस प्राथमिकी बदसलूकी मनोज कुमार महिला मारपीट रांची रांची अपडेट न्यूज रांची घटना रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज विनित खत्री वीडियो फुटेज शराब के नशे में शिकायत सिख परिवार सुखदेवनगर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- छात्रों को दी जाएगी आंबेडकर स्कॉलरशिप
    Next Article दो बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    झारखंड

    नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास श्री साईं बस के खलासी की बॉडी मिली, पुलिस जांच में जुटी

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    Latest Posts

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.