Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यभर में थानों के मालखाना प्रभारी होंगे अलग से नियुक्त, पुलिस मुख्यालय जल्द जारी करेगा आदेश
    झारखंड

    राज्यभर में थानों के मालखाना प्रभारी होंगे अलग से नियुक्त, पुलिस मुख्यालय जल्द जारी करेगा आदेश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्यभर में थानों के मालखाना प्रभारी अब अलग से नियुक्त किए जाएंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय जल्द ही इस पर आदेश जारी करेगा।मालखाना का प्रभार लंबित रहने के कारण कनीय अफसरों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ता है। पुलिसकर्मियों का वेतन तो रोक ही दिया जाता है, रिटायरमेंट के बाद भी पुलिसकर्मियों को पेंशन मिलने में समस्या आती है।

    बता दें कि दारोगा लालजी यादव खुदकुशी मामले के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से मांग की थी कि थानेदारों को मालखाना के प्रभारी के तौर पर दारोगा रैंक के अधिकारी की अलग से पोस्टिंग होती है। मालखाने के रख-रखाव की जिम्मेदारी थानेदार की होती है, लेकिन अन्यत्र स्थानांतरित होने पर मालखाना का प्रभार ससमय एवं ठीक ढंग से नहीं होता है। पुलिस एसोसिएशन ने तर्क दिया था कि मालखाना का रख-रखाव व अद्यतन करना समय साध्य काम है। थानेदारों पर वर्कलोड होता है, जिसके कारण ठीक से रखरखाव नहीं हो पाता। जिला से स्थानांतरित होने पर ऐसे अफसरों को एलपीसी नहीं मिल पाता। ऐसे में वेतन की निकासी नहीं हो पाती और पुलिसकर्मियों में मानसिक तनाव होता है।

    दो साल तक मालखाना प्रभारी के तौर पर हो पोस्टिंग
    पुलिस एसोसिएशन ने सुझाया था कि प्रत्येक थाने के मालखाना के लिए एक दारोगा स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति मालखाना प्रभारी के तौर पर की जाए। एक थाने में दो साल मालखाना प्रभारी का काम करने के बाद ही उस पदाधिकारी को तीसरे साल पसंद के थाने में पोस्टिंग दी जाए। बिहार में प्रत्येक थाने में मालखाना प्रभारी की व्यवस्था है। एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय से निलंबन के मामलों में भी नियमसम्मत कार्रवाई की मांग की है। लालजी यादव के मामले में भी उच्चस्तरीय जांच के लिए डीजीपी को पत्र लिखा गया है।

    20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश दें: एसोसिएशन
    पुलिसकर्मियों के बीच काम के बढ़ते तनाव व छुट्टियों से जुड़े मामलों में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पत्राचार किया है। पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व महामंत्री अक्षय कुमार राय ने राज्य के अलग अलग हिस्सों में पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री से पत्राचार किया है। मुख्यमंत्री को पुलिस एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि पुलिसकर्मियों को त्योहारों में काम करना होता है। वहीं सरकार के दूसरे विभागों की तुलना में पुलिसकर्मी 48 शनिवार, 48 रविवार और 34 दिनों के राजपत्रित अवकाश मिलाकर 120 दिनों की अतिरिक्त सेवा देते हैं।

    प्रत्येक कार्य दिवस पर 12 से 16 घंटे का काम करना होता है। यही वजह थी कि सरकार ने बिहार की तर्ज पर एक माह के अतिरिक्त वेतन का प्रावधान लागू किया था, लेकिन 30 दिनों के वेतन के बदले 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश समाप्त कर दिया गया। ऐसे में पुलिसकर्मी 10 दिन की सेवा के बदले सरकार पैसा देकर 130 दिनों का अतिरिक्त कार्य करा रही है। एसोसिएशन ने लिखा है कि पुलिस विभाग में कार्य के दबाव व कार्य की प्रकृति के कारण पुलिसकर्मी मानसिक दबाव और अवसाद में होते हैं। अवकाश नहीं मिलने पर भी पुलिसकर्मियों के द्वारा अप्रिय कदम उठाए जाते हैं।

    डीजीपी कर चुके है क्षतिपूर्ति अवकाश देने की अनुशंसा
    मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन ने बताया है कि झामुमो के घोषणापत्र में भी पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश दिलाने की बात थी। ऐसे में सरकार इस वादे को पूरा करे। मुख्यमंत्री को बताया गया है कि राज्य के डीजीपी भी क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की अनुशंसा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन ने चेताया है कि अगर पुलिसकर्मियों की भावनाओं और मांगों को नहीं माना गया तो राज्यव्यापी असंतोष के कारण एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleATS का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग पर शिकंजा, 34 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article शादी की जिद पर प्रेमी ने नाबालिग का किया कत्ल, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.