Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 7:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां महिला की गला काटकर ह’त्या, सनसनी
    क्राइम

    झारखंड में यहां महिला की गला काटकर ह’त्या, सनसनी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन गांव में एक स्वास्थ्य सहिया की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. 40 वर्षीय अंजू देवी, जो पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया के पद पर तैनात थीं, की उनके घर के किचन में गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतका अंजू देवी रांची में अपने पति अनूप कुमार और बच्चों के साथ रहती थीं. दो दिन पहले वह अपने गांव पारपाइन लौटी थीं. रविवार रात अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में घुसकर किचन में उनकी गला काटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी सबसे पहले उनकी जेठानी को हुई, जिन्होंने अंजू का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया. शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    तरहसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतका की जेठानी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया है. लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इसे सुलझाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

    ग्रामीणों और परिजनों में शोक

    घटना के वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. अंजू देवी के पति और बच्चे रांची में थे. इस निर्मम हत्या से गांव में शोक और दहशत का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

     

    Anju Devi crime Criminal Arrested Family Dispute Health Sahiya Jharkhand news Lesliganj SDPO murder by slitting throat palamu Parpine village police investigation post mortem ranchi reason for murder rural grief Tharsi police station अंजू देवी अपराध अपराधी गिरफ्तारी गला काटकर हत्या ग्रामीण शोक झारखंड समाचार तरहसी थाना पलामू पारपाइन गांव पारिवारिक विवाद पुलिस जांच पोस्टमार्टम रांची लेस्लीगंज एसडीपीओ स्वास्थ्य सहिया हत्या का कारण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम और तापमान का हाल
    Next Article सुबह-सुबह घर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की चली गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    September 15, 2025

    ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा

    September 15, 2025

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025

    राजनीतिक दलों पर नहीं लागू होगा महिला सुरक्षा कानून : SC

    September 15, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी, राज्य के लिए की खुशहाली की कामना

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.