Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया दो फेसबुक लाइव परिचर्चा का आयोजन वक्ताओं ने कहा – सततशील समाधानों से सुरक्षित होगा हमारा पर्यावरण
    झारखंड

    सीड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया दो फेसबुक लाइव परिचर्चा का आयोजन वक्ताओं ने कहा – सततशील समाधानों से सुरक्षित होगा हमारा पर्यावरण

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची, 5 जून, 2021: सेंटर फॉर एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने विश्व पर्यावरण दिवस के थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्स्थापना’ (इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन) के अनुरूप आज दो फेसबुक लाइव परिचर्चा सत्र आयोजित की, जिसका मकसद हमारे पर्यावरण को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने से जुड़े दूरदर्शी एवं वैज्ञानिक समाधानों पर विचार-विमर्श करना और लोगों के सामूहिक प्रयासों का आह्वान करना था।

    पहला सत्र ‘सततशील भविष्य के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का पुनरुद्धार’ विषय पर चर्चा को समर्पित था, वहीँ दूसरे सत्र का विषय “ऊर्जा दक्षता के जरिए पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार’ था, और दोनों परिचर्चा समग्र तौर पर पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने और व्यावहारिक समाधानों के जरिए हमारी धरती को सुरक्षित बनाने पर केंद्रित थी।

    दरअसल यह कार्यक्रम सीड द्वारा एक महीने तक चलाए गए ऑनलाइन सोशल मीडिया कैंपेन ‘हील द इकोसिस्टम’ का एक अभिन्न अंग था। इसके तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर पलामू के उपायुक्त श्री शशि रंजन, पाकुड़ के उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, देवघर के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री, चतरा के उपायुक्त श्री दिव्यांशु झा और रांची रेल मंडल के मुख्य जनसम्पर्कअधिकारी श्री नीरज कुमार के वीडियो संदेश को भी सीड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आम जनता की जागरूकता के लिए प्रसारित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में यूजर्स ने देखा। इसके अलावा इस कैम्पेन को राज्य की प्रमुख हस्तियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, सिविल सोसाइटी संगठनों एवं आम नागरिकों से सराहना मिली।

    डॉलफिन मैन ऑफ़ इंडिया ने कहा – सामूहिक प्रयास से बेहतर होगा पर्यावरण

    ‘सतत भविष्य के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का पुनरुद्धार’ विषय पर केंद्रित सत्र को पद्मश्री प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा (कुलपति, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, जम्मू) ने संबोधित किया, जो ‘डॉलफिन मैन ऑफ़ इंडिया’ के रूप में लोकप्रिय हैं। उन्होंने पर्यावरण को बेहतर करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि, “प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और जलीय जीवन एवं वन्यजीवों को विलुप्त होने से बचाने के लिए हमें सततशील उपायों के जरिए पारिस्थितिक तंत्र को फिर से जीवंत करने की आवश्यकता है।

    हमें अपने प्राकृतिक परिवेश के सुंदर जीवों की कीमत पर भौतिकवादी लिप्सा में लिप्त नहीं रहना चाहिए, बल्कि सहअस्तित्व के सिद्धांत के अनुरूप एक-दूसरे पर पारस्परिक रूप से निर्भर परिवार की तरह आचरण करना चाहिए। एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने, जैव विविधता के नुकसान को रोकने, सभी की आजीविका सुनिश्चित करने और दुनिया को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सक्षम है।”

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी 2021-2030 को ‘पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्स्थापना’ के लिए दशक के रूप में नामित किया है और भारत सहित 70 से अधिक देशों ने 3.5 करोड़ हेक्टेयर वनों के क्षरण और बर्बाद हो गयी भूमि को वर्ष 2030 तक वापस इस्तेमाल में लाने का संकल्प लिया है।

    एक आकलन है कि स्थलीय और जलीय तंत्र को फिर से प्राप्त करने की यह कोशिश पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित सेवाओं में 9 खरब अमेरिकी डॉलर का इजाफा कर सकती है। यहीं नहीं, यह हमारे पर्यावरण में 13 से 26 गीगाटन ग्रीन हाउस गैसों को प्रभावी ढंग से हटाने में योगदान देगी।

    “अक्षय ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण मुक्त हो सकती है दुनिया”

    चर्चा के दूसरे सत्र को एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल), बिहार के स्टेट हेड श्री राकेश प्रताप यादव ने संबोधित किया, जिन्होंने नवीनतम तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से कार्बन-न्यूट्रल दुनिया बनाने पर अपनी बात रखते हुए कहा कि “ऊर्जा का सही और दक्षतापूर्ण उपयोग तथा जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छ, हरित और अक्षय ऊर्जा साधनों को अपनाने से दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

    जीवाश्म ईंधनों के बेहिसाब इस्तेमाल से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान और वातावरण में कार्बन फुटप्रिंट के कारण हो रहे विनाश को ध्यान में रखते हुए विकास गतिविधियों में अक्षय ऊर्जा को व्यापक पैमाने पर अपनाने की तत्काल आवश्यकता है, जो हमारे राज्य में समृद्धि और समग्र विकास का नया युग ला सकता है।”

    पूरी दुनिया में क्लाइमेट चेंज को बढ़ाने और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाने में मानवजनित कारणों पर प्रकाश डालते हुए श्री अश्विनी अशोक, हेड-रिन्यूएबल एनर्जी, सीड ने कहा कि “इस तथ्य के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग और जीवाश्म ईंधन आधारित विकास ढाँचे पर अत्यधिक निर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

    लाखों लोगों की आजीविका को सुरक्षित करने के लिए सततशील समाधानों का एक नए युग लाने की जरूरत है, जिससे हमारी पृथ्वी को स्वस्थ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण को सही अर्थों में लागू करने के लिए प्रमाणित वैज्ञानिक समाधानों के क्रियान्वयन और दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक रणनीतियों की आवश्यकता है, जहां एक आम नागरिक का हर छोटा प्रयास भी सार्थक तरीके से योगदान दे सकता है। “

    सीड का यह ऑनलाइन कैम्पेन आगे भी जारी रहेगा, ताकि जन जागरूकता बढ़े और बेहतर, स्वस्थ, स्वच्छ और खुशहाल दुनिया में सभी लोग रचनात्मक ढंग से योगदान दें.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्विटर ने वापस किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का blue टिक
    Next Article शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ एस०एम अब्बास ने रजिस्ट्रार डॉ नामिता सिंह को दी बधाई

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.