Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में JSSC परीक्षा को लेकर सुरक्षा कड़ी, 17 केंद्रों के पास निषेधाज्ञा
    झारखंड

    रांची में JSSC परीक्षा को लेकर सुरक्षा कड़ी, 17 केंद्रों के पास निषेधाज्ञा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), रांची द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के दौरान शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए रांची जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

    17 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

    जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह परीक्षा 15 फरवरी से 21 फरवरी, 24 फरवरी से 26 फरवरी तथा 28 फरवरी से 2 मार्च तक रांची जिले के विभिन्न 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्त आदेश पर पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान भीड़ या अव्यवस्था न हो।

    निषेधाज्ञा में कौन-सी गतिविधियों पर रोक

    • परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित होगा।

    • सरकारी कार्य, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा से जुड़े लोग इससे मुक्त रहेंगे।

    • ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर रोक रहेगी।

    • किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि ले जाने पर रोक।

    • कोई बैठक या आमसभा आयोजित करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

    निषेधाज्ञा की अवधि

    यह आदेश प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा और निर्धारित अवधि के दौरान लागू होगा। जिला प्रशासन ने कहा कि पारदर्शिता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी घोषणा: झारखंड के सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज होंगे आधुनिक

    hindi news Jharkhand news JSSC Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग की बड़ी घोषणा: झारखंड के सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज होंगे आधुनिक
    Next Article जोरदार प्रदर्शन के बाद मधुकम दखल दिहानी पर हाइकोर्ट की रोक, परिवारों को राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.