Hazaribagh : हजारीबाग के पनतीतरी जंगल में सोमवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया, जिन पर कुल 1.35 करोड़ रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपये के इनामी सहदेव सोरेन, 25 लाख रुपये के इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और 10 लाख रुपये के इनामी बिरसेन गंझू शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ हजारीबाग के गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह जिले की सीमा से सटा है। कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने सहदेव सोरेन के दस्ते के साथ यह कार्रवाई की। मौके से तीन एके-47 राइफलें और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Also read : PM मोदी का पूर्णिया दौरा आज, 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
Also read : PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
Also read : Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also read : आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज
Also read : टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार
Also read : टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द