Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 8:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा में 4210.08 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में 4210.08 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पंचम झारखंड विधानसभा के पहले सत्र के आज दूसरे दिन चालू वित्त वर्ष के लिए 4210.08 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया।
    सभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की गई । संथालपरगना के नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने रवींद्रनाथ महतों को निर्विरोध सभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ।
    इसके बाद मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 4210.08 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। पेश किए गए द्वितीय अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 951.56 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास विभाग को आवंटित किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके बाद 618.71 करोड़ रुपये गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तथा 555.56 करोड़ रुपये ऊर्जा विभाग को आवंटित करने का प्रस्ताव है।
    इससे पूर्व राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा, “मुझे उम्मीद है कि पांचवीं विधानसभा संसदीय परंपराओं का निर्वहन करने में एक उदाहरण पेश करेगी। यह सरकार पिछली सरकार के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम और संथालपरगना काश्तकारी (एसपीटी) अधिनियम को बहाल रखने का काम भी करेगी। यह सरकार हर घर में समृद्धि लाने के प्रयास करेगी।
    श्रीमती मुर्मू ने कहा कि नई सरकार में झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह तथा प्रभावी बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी अनुबंध कर्मियों के हितों का ध्‍यान रखने के साथ ही सभी भाषाओं के विकास के लिए अकादमी की स्थापना तथा जलवायु परिवर्तन को स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने का काम भी करेगी।
    सदन में दो सत्रों की अवधि के बीच दिवंगत हुए महत्वपूर्ण राजनेताओं, लेखकों, अभिनेताओं, बुद्धिजीवियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में जिन दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई उनमें बिहार में डुमरांव के अंतिम महाराज और पहली संसद के सदस्य महाराजा कमल बहादुर सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता डी. पी. त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुन्नीलाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता गुरुदास दासगुप्ता, कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी. एन. चतुर्वेदी, कांग्रेस के पूर्व विधायक सवना लकड़ा शामिल हैं।
    इनके अलावा आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह, लेखिका शमीमा आलम, अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू के साथ ही नक्सली हिंसा, पाकिस्तानी गोलीबारी और चुनाव के दौरान हुई हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस कोटे से कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता, निर्दलीय विधायक सरयू राय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सी. पी. सिंह, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) सुप्रीमो एवं विधायक सुदेश महतो, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) विधायक प्रदीप यादव, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) विधायक विनोद सिंह और राकांपा विधायक कमलेश सिंह एवं सदन में उपस्थित अन्य विधायकों ने इन महान हस्तियों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की।
    इन दिग्गजों की आत्मा की चिरशांति के लिए सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभा की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
    Next Article झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा, अध्यक्ष पद को संसदीय पद्धति में सरकार और प्रतिपक्ष का पद नहीं समझा जाता है

    Related Posts

    चाईबासा

    राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    August 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025
    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    Latest Posts

    ट्रंप ने रूस से रसायन आयात की जानकारी से किया इनकार

    August 6, 2025

    राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    August 6, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025

    कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी

    August 6, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 06 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.