Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती
    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले में बीती रात वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज़ में चोरी कर ली। वाहन मालिक नेपाल मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी सफेद स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या JH21Q 5975) घर के सामने खड़ी की थी और रात को सोने चले गए थे। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदलबनी गांव से सामने आई है।

    CCTV कैद हुआ वारदात

    बुधवार सुबह जब नेपाल मंडल उठे तो देखा कि गाड़ी गायब है। उन्होंने तुरंत घर के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें करीब रात 1 बजे एक चार पहिया वाहन से आए चार नकाबपोश चोर स्कॉर्पियो का ताला तोड़ते दिखे। चोरों ने गाड़ी स्टार्ट करने के बाद सबसे पहले उसमें लगा GPS सिस्टम निकालकर फेंक दिया और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

    गाड़ी लेकर दुमका की ओर फरार हुए नकाबपोश

    नेपाल मंडल ने इसकी लिखित शिकायत जामताड़ा थाना में दर्ज कराई है। नेपाल मंडल ने मीडिया को बताया कि चोरों के चेहरे गमछे से ढंके होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो सकी है, लेकिन फुटेज से यह स्पष्ट है कि वे दुमका की ओर भागे हैं।

    बारिश का फायदा उठाकर घटना को दिया अंजाम

    घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। SP राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात को अवैध गतिविधियों से जुड़ी कुछ गोपनीय सूचनाएं मिली थीं, जिस कारण पुलिस की जांच टीम कई स्थानों पर तैनात थी। लेकिन रात भर हुई बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने यह वारदात अंजाम दी। SP ने कहा, “चोरों का हर चैलेंज हमें मंजूर है। चाहे वे जितनी भी चालाकी दिखाएं, पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाएंगे। जल्द ही सभी नकाबपोश चोर बेनकाब होकर पुलिस के सामने होंगे।”

    Also Read : ISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    car theft Jamtara Jamtara crime news Jharkhand crime Jharkhand news Nepal Mandal Night Theft Sadar Police Station Scorpio theft Scorpio theft case thieves' incident Udalbani village vehicle theft उदलबनी गांव गाड़ी चोरी चोरों की वारदात जामताड़ा जामताड़ा क्राइम न्यूज झारखंड क्राइम झारखंड न्यूज नेपाल मंडल रात की चोरी वाहन चोरी सदर थाना स्कॉर्पियो चोरी स्कॉर्पियो चोरी केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग
    Next Article भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.