Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 2:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा: शादी के ‘सौदागर’ शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा: शादी के ‘सौदागर’ शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा: दहेज की खातिर हत्या की वारदात के बारे में आप कई बार सुन चुके होंगे, लेकिन चतरा के होलमगडा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यहां एक ऐसे शख्स के बारे में पता चला है जो शादी के पहले और फिर शादी के बाद भी दहेज की मांग करता है।

    दहेजलोभी पति की डिमांड पूरी होने के बाद वो अपनी पत्नी को किसी काम का नहीं समझता और फिर उसका कत्ल कर देता है। अपनी पहली पत्नी को दहेज की खातिर मौत की घाट उतार चुके चतरा का राजेंद्र यादव पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा भी काट चुका है। बावजूद उसके उसने जेल से छूटने के बाद दूसरी शादी 3 लाख रुपए दहेद लेकर की।

    दूसरी शादी के छ: महीने बाद से ही वो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और ससुराल वालों पर और दहेज देने का दबाव बनाने लगा और फिर शादी के तीन साल पूरा होने से पहले ही अपनी दूसरी पत्नी को भी वैसे ही मार डाला जैसे उसने पहली पत्नी को पीट-पीट कर मारा था।

    अब लड़की के मायके वाले तीन साल पहले के अपने फैसले पर अफसोस जता रहे हैं और उसकी पहली पत्नी की हत्या की तहकीकात किए बगैर उस घर में अपनी बेटी की शादी करने पर मातम मना रहे हैं। 2 बार शादी और बारी-बारी से दोनों पत्नियों को मौत की घाट उतारने वाले शख्स का नाम राजेंद्र यादव है, जो कि अपनी दूसरी पत्नी की हत्या के बाद फरार हो गया है।

    हालांकि, पत्नी की हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से मृतका के ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। शव का दाह संस्कार हो पाता उसके पहले ही गांव के किसी शख्स ने लड़की वालों को घटना की सूचना दे दी। लड़की वालों को अपनी बेटी की हत्या की खबर सुनते ही हाथ पांव फूल गए और उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

    पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और आरोपियों की तलाश कर रही है। आपको जानकर हैरानी होगी की जिस शख्स पर अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगा है, वो अपनी पहली पत्नी की हत्या भी अपने परिजनों के साथ मिलकर कर चुका है और इस मामले में उसके परिजन 3 साल जेल भी काट चुके हैं।

    बहरहाल सदर थाना में पीड़ित के परिजनों ने मृतका के पति राजेन्द्र यादव और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को नामजद करते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

    Jharkhand news Latest news murder Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article किसानों का आंदोलन सोमवार से तेज होगा, भूख हड़ताल भी करेंगे

    Related Posts

    झारखंड

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025
    Latest Posts

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.