Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 10:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरयू ने मंत्री बन्ना पर लगाये भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग के आरोप, ईडी को लिखी चिट्ठी, कहा-जांच करें
    जोहार ब्रेकिंग

    सरयू ने मंत्री बन्ना पर लगाये भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग के आरोप, ईडी को लिखी चिट्ठी, कहा-जांच करें

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग के आरोप लगाये हैं. इसे लेकर उन्होंने ईडी के निदेशक को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि बन्ना के भ्रष्टाचार और मनी लाउंड्रिंग की जांच करायें. सरयू ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने 2021-22 में कोविड प्रोत्साहन राशि का लाभ खुद और अपने कर्मियों को दिलवाया था. वहीं बन्ना गुप्ता के सांठ-गांठ से स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का दवा घोटाला हुआ है. करोड़ों रुपये की दवाईयां स्वास्थ्य विभाग ने उंचे दरों पर खरीदी है.

    डॉक्टर-सिविल सर्जन ट्रांसफर में भारी गड़बड़ी का आरोप

    सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर कार्यपालिका नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए डॉक्टरों, सिविल सर्जन और वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों का अवैध तरी से ट्रांसफर करने का भी आरोप लगाया है. कहा है इसके जरिये मंत्री ने बड़े पैमाने पर मनी लाउंड्रिंग की है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर आयुष्मान घोटाला का भी आरोप लगाया है. कहा कि झारखंड के अस्पतालों से सांठ-गांठ करके योजना के मद में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिये गये फंड का दुरुपयोग मंत्री ने किया है. इसके अलावा आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री आरोग्य योजना में भी मंत्री ने गड़बड़ी की है.

    बहरागोड़ा में 50 एकड़ से ज्यादा भूमि खरीदी

    सरयू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में दवाओं के साथ एंबुलेंस और अस्पतालों के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है. इसमें भी स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका है. मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि भी खरीदी है औऱ वहां 50 एकड़ से भी अधिक भूमि में एक फॉर्म हाउस बनाया है. उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है. इसलिए मंत्री पर लगाये गये सभी आरोपों की जांच कराई जाए.

    आरोप ईडी जांच बन्ना गुप्ता सरयू राय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका, राजमहल, गोड्डा संसदीय सीट पर वोटिंग कल, 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे मतदाता
    Next Article जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य बोले, पहली बार कोई आम चुनाव इतने लंबे समय तक चला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.