Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजनीति में “भ्रष्टाचार” के इस्तेमाल का क्लासिक केस सरयू राय!
    जोहार ब्रेकिंग

    राजनीति में “भ्रष्टाचार” के इस्तेमाल का क्लासिक केस सरयू राय!

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019Updated:December 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    फैय्याज


    रांची। झारखंड- बिहार में सरयू राय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा ब्रांड रहे हैं। चारा घोटाले में परत दर परत घोटाले का उदभेदन, मधु कोड़ा के कार्यकाल में घोटाले सामने लाकर निर्दल मुख्यमंत्री वाली सरकार की करतूत सामने लाने में राय की भूमिका अहम रही। लेकिन राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफत का ब्रांड रहे इस चेहरे पर ही सवाल उठ रहे हैं। भाजपा से टिकट कटने के बाद सरयू राय मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी समर में मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकने के दौरान सरयू राय में भ्रष्टाचार, अपराध , 86 बस्तियों के मुद्दा उठाया है। लेकिन राय जहां इन मुद्दों को उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वैसे ही आरोपों में घिरे लोगों को समर्थन भी ले रहे और उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे।

    हेमंत को घेरते थे, अब कर रहे शुक्रिया
    सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हेमंत सोरेन और उनके करीबियों को घेरते थे। सोरेन के करीबी रवि केजरीवाल की शेल कंपनियों को लेकर सरयू राय मुखर रहे हैं। सरयू राय ने साल 2013 में आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन के कारण उनके करीबियों की जांच नहीं हो रही। 2016-17 में भी शेल कंपनियों का मामला विधानसभा में उठा था। लेकिन जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव मैदान में उतरने के बाद सरयू राय ने हेमंत सोरेन की तारीफ की। समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। ऐसे में पत्रकार और राजनीतिक विशेषज्ञ यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या हेमंत पर आरोप लगाने वाले सरयू राय ने क्या उन्हें क्लीनचिट दे दी। सरयू राय तो हेमंत को राज्य का भविष्य तक बता चुके हैं। सरयू राय को यह बताना होगा कि सीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर अपने की द्वारा उठाये गए भ्रष्टाचार के मामलों पर वह चुप मौन क्यों है? या वह ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा क्यों कर रहे हैं, जो उनकी नज़रों में कल तक भ्रष्टाचारी थे?
    गौरब बल्लभ ने भी उठाया सवाल- पता नहीं सरयू क्यों ऐसा कह रहे
    गुरुवार को सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राजद, वाम दलों ने समर्थन दिया है। जबकि भाजपा, कांग्रेस , जेवीएम के कई नेता अंदरूनी समर्थन दे रहे हैं । सरयू राय के बयान के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीट प्रवक्ता और जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार गौरब बल्लभ ने द बिहार मेल को एक इंटरव्यू दिया। बल्लभ ने कहा कि सरयू राय झूठ बोल रहे हैं। बल्लभ ने कहा कि अब तक तीन बार उनकी बात हेमंत सोरेन से हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि उनका पूरा समर्थन कांग्रेस को है। उनके जिला अध्यक्ष, कमिटियों के अध्यक्ष तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं। राजद के लोग भी उनके साथ हैं।
    सरयू अब पूरी भाजपा के ख़िलाफ़, लेकिन उम्मीद भी भाजपा के वोटर
    सरयू राय का आरोप था कि मुख्यमंत्री के कारण उनका टिकट कटा, लेकिन उनका बैर भाजपा से नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी, निशिकांत दुबे भी सरयू का नैतिक समर्थन कर चुके हैं। खुद सरयू राय की उम्मीदें भाजपा के कैडरों पर हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ रहे सरयू राय अब शायद कोडरमा में भी प्रचार करें। कोडरमा से आप प्रत्याशी संतोष मानव ने ऐलान किया है कि सरयू राय उनके प्रचार में 10 दिसंबर को शामिल होंगे। हालांकि सरयू राय ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है।

    स्वतंत्र पत्रकार

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने राज्य में फिल्म निर्माण करने वालों को 2 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी : सुनील सिंह
    Next Article भाजपा की स्थायी सरकार के कारण हुआ कोल्हान क्षेत्र में विकास : रमेश सिंह

    Related Posts

    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.