साहिबगंजः महिला और मासूम बच्ची का कुएं से मिला शव, पति पर हत्या का आरोप

Joharlive Team

साहिबगंज। बरहेट थाना अंतर्गत संथाली बस्ती में कुएं में शव मिलने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया।

गांव की ही सहुरण बीबी और एक साल की उसकी बेटी मेहरे खातून का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना के बाद से महिला का पति हाफिज अंसारी अपने परिवार के साथ फरार है। महिला की मां ने कहा कि एक साल पहले शादी बरहेट संथाली में हाफिज अंसारी से हुई थी। लड़के की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद दहेज को लेकर वो अक्सर मारपीट करता था। महिला की मां ने पति और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

इधर, बरहेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

Exit mobile version