Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Sep, 2025 ♦ 12:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साहिबगंज : 42 डिग्री तापमान के बीच स्कूली बच्चों में बंट रहे स्वेटर-मोजे, प्रबंधन के फैसले से सभी हैरान
    जोहार ब्रेकिंग

    साहिबगंज : 42 डिग्री तापमान के बीच स्कूली बच्चों में बंट रहे स्वेटर-मोजे, प्रबंधन के फैसले से सभी हैरान

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज: झारखंड के साहेबगंज जिले के सरकारी स्कूलों के जिन बच्चों की सर्दी ठंड में ठिठुरते गुजरी उन्हें चिलचिलाती गर्मी में स्वेटर का किट दिया जा रहा है। जिन बच्चों को ये किट दी जा रही है, वे और उनके परिजन सवाल उठा रहे हैं कि इस गर्मी में स्वेटर कौन पहनेगा।
    जिले के 1.76 लाख बच्चों को स्वेटर, मोजा और जूता दिया जाना था। इनमें से एक लाख बच्चों के खाते में किट के लिए राशि भेजी गयी थी। कक्षा एक और दो के 57403 बच्चों में से 41282 बच्चों का बैंक खाता नहीं था। इसपर तय हुआ कि इन बच्चों को स्कूल प्रबंधन समिति अथवा स्वयं सहायता समूहों के जरिये किट की आपूर्ति की जाएगी। पर अधिकारियों ने योजना की मॉनिटरिंग में चूक कर दी इसलिए बच्चों को सर्दियों में किट नहीं मिल सकी।

    • स्वयं सहायता समूहों ने मार्च-अप्रैल में आपूर्ति की

    स्वयं सहायता समूहों को 17050 और स्कूल प्रबंधन समितियों को 24232 सेट किट की आपूर्ति करनी थी। उन्होंने मार्च-अप्रैल में इसकी आपूर्ति की है। अब कई स्कूलों में अब किट बांटी जा रही है लेकिन बच्चे और अभिभावक चिलचिलाती गर्मी में स्वेटर बांटे जाने के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।

    • जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच का दिलाया भरोसा

    नव प्राथमिक विद्यालय संथाली मोमिन टोला के शिक्षक मंसूर अली के मुताबिक स्कूल में कक्षा एक और दो में 192 बच्चे हैं। 134 बच्चों की पोशाक एक अप्रैल को मिली थी। अब तक इसका वितरण नहीं हुआ है। ये पहले मिली होती तो बच्चों के लिए अच्छा होता। इसी तरह चसगांवा के अभिभावक जितई हेंब्रम और लखन टुडू ने बताया कि जो स्वेटर अब बांटा जा रहा है वो जाड़े में बंटता तो अच्छा रहता। जिले के शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुगार्नंद झा का कहना है कि उचित समय पर बच्चों को स्वेटर और जूता-मोजा क्यों नहीं मिला, इसकी जांच करायी जायेगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां बगलामुखी मंदिर का सातवां वार्षिक महोत्सव, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय पूजा
    Next Article बिहार : मोतिहारी में कोल्ड स्टोर से अमोनिया हुआ लीक, मची अफरातफरी

    Related Posts

    झारखंड

    करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025
    Latest Posts

    करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

    September 1, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025

    जामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण

    September 1, 2025

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.