Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 3:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नहीं रहे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनू भगत, 1995 में पहली बार लोहरदगा से जीतकर बने थे विधायक
    जोहार ब्रेकिंग

    नहीं रहे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनू भगत, 1995 में पहली बार लोहरदगा से जीतकर बने थे विधायक

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: भाजपा के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनू भगत का निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बुधवार को छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से लोहरदगा और राज्यभर में शोक का माहौल है.

    सधनू भगत का राजनीतिक सफर

    पूर्व मंत्री सधनू भगत ने 1995 में लोहरदगा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला था. इसके बाद उन्होंने लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की और 2005 तक लोहरदगा के विधायक रहे. इस दौरान, राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सरकार में उन्हें सड़क परिवहन मंत्री के रूप में भी कार्य करने का अवसर मिला. बता दें कि सधनू भगत का राजनीतिक सफर शुरुआत में झारखंड आंदोलन से जुड़ा था. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और पार्टी में केंद्रीय सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई. भगत ने शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के साथ मिलकर झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

    उनके निधन पर राज्य के वित मंत्री और लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ रामेश्वर उरांव ने गहरा शोक व्यक्त किया.  वे सधनू भगत के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और दुःख की इस घड़ी में अपना समर्थन व्यक्त किया. सधनू भगत का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक आवास पर किया जाएगा, जिसमें राज्य के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे.

    1995 Jmm अंतिम संस्कार अर्जुन मुंडा कांग्रेस चंपाई सोरेन झारखंड आंदोलन झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड सरकार डॉ रामेश्वर उरांव निधन पूर्व विधायक पैतृक आवास प्रमुख नेता. बाबूलाल मरांडी बीमार भाजपा राजनीतिक सफर लोहरदगा लोहरदगा विधानसभा लोहरदगा सदर अस्पताल शिबू सोरेन शोक सड़क परिवहन मंत्री सधनू भगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी ने किया नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा कवच में चूक ना होने की दी हिदायत
    Next Article क्रिकेट स्टार धोनी ने अपने परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025
    झारखंड

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025
    Latest Posts

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे देवघर, संथाल में पार्टी को करेंगे मजबूत

    September 15, 2025

    जमशेदपुर में BSNL संवेदकों का हंगामा, 25 हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की धमकी

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.