Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 11:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हो गई सगाई, कौन है लड़की… जानिए
    खेल

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हो गई सगाई, कौन है लड़की… जानिए

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेंदुलकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। उनकी सगाई मुंबई के मशहूर बिजनेस परिवार की बेटी सानिया चंडोक से हो गई है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल थे।

    ARJUN TENDULKAR GOT ENGAGED ❤️

    Sachin Tendulkar’s son Arjun engaged to Ravi Ghai’s granddaughter Saniya Chandok pic.twitter.com/aCiGEPBMyy

    — Jeet (@JeetN25) August 13, 2025

    सानिया चंडोक का परिवार

    सानिया चंडोक मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है। रवि घई की कंपनी Graviss Hospitality Ltd होटल और आइसक्रीम उद्योग में बड़ा नाम है। उनके पिता इकबाल कृष्ण घई ने क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और इंटरकॉन्टिनेंटल होटल की शुरुआत की थी। रवि घई ने इस कारोबार को भारत और मिडिल ईस्ट तक फैलाया। उनके पोते शिवान घई ने हेल्थ-फोकस्ड आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी शुरू किया।

    सानिया चंडोक क्या करती हैं :

    सानिया चंडोक मुंबई की Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में पार्टनर और डायरेक्टर हैं। वह अपने परिवार के कारोबारी माहौल में सक्रिय हैं। सानिया और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की गहरी दोस्ती भी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और रील्स शेयर की हैं, जो हाल ही में जयपुर की एक शादी के बाद फिर से वायरल हो रही हैं।

    कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर :

    25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर एक क्रिकेटर हैं और IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। उन्होंने 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए टी20 डेब्यू किया और 2022 में गोवा के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए डेब्यू किया। आईपीएल में अब तक 5 मैचों में 3 विकेट लिए और 13 रन बनाए। 2024 सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला।

    अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट आंकड़े :

    • फर्स्ट क्लास : 17 मैच, 37 विकेट, 532 रन
    • लिस्ट-ए : 18 मैच, 25 विकेट, 102 रन
    • टी20 : 24 मैच, 27 विकेट, 119 रन

    Also Read : एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR

    Arjun Tendulkar Sachin Tendulkar Sachin Tendulkar's son Arjun Tendulkar got engaged to Sania Chandok अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से हुई सगाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR
    Next Article झारखंड में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना में बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था, जारी किया गया विशेष रूट प्लान

    August 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR

    August 14, 2025
    झारखंड

    JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

    August 14, 2025
    Latest Posts

    HDFC बैंक ने बढ़ाया न्यूनतम बैलेंस, SBI ने IMPS ट्रांजैक्शन पर बदले चार्ज

    August 14, 2025

    उत्तरी भारत में मृत जन्म की दर चिंताजनक, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

    August 14, 2025

    ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम

    August 14, 2025

    पटना पुलिस की कड़ी कार्रवाई : 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया

    August 14, 2025

    शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत, बिटकॉइन ने रिकॉर्ड तोड़ा

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.