Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी, देश और दुनिया में है बांस उत्पादों की मांग : रघुवर दास
    झारखंड

    झारखंड में जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी, देश और दुनिया में है बांस उत्पादों की मांग : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि लघु व कुटीर उद्योग से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। इनके नियमों को सरल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ रहे हैं। झारखंड में जल्द ही रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी बनने जा रही है। इसमें टेक्सटाइल की तर्ज पर ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान करनेवाली कंपनियों को रियायतें दी जायेंगी। झारखंड में बांस, खजूर आदि का उत्पादन बहुतायत में होता है। इससे जुड़े उत्पादों को बढ़ावा दें। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों को भी लाभ होगा। संथाल के सभी छह जिलों व कोलहान के तीन जिलों में इनका उत्पादन होता है। इन जिलों के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण सह उत्पादन इकाई लगाने का काम करें। इससे स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों को रोजगार मिलेगा और उनके जीवन में बदलाव आयेगा। उक्त बातें उन्होंने स्माल फाइनांस बैंक के प्रबंध निदेशक  के पॉल थॉमस से कहीं।

    संथाल और कोल्हान में बांस व खजूर में रोजगार की संभावनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल के सभी जिलों के साथ ही कोलहान के चाकुलिया, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में बांस व खजूर काफी होते हैं। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है। इन जिलों में प्रशिक्षण का काम जल्द से जल्द शुरू करें। सरकार स्कील डेवलेपमेंट के माध्यम से सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड के कर्मियों, सखी मंडल को भी इससे जोड़ें।

    बांस के उत्पादों की मांग देश-दुनिया में है

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार रोक लगा रही है। बांस के उत्पाद इस स्थान को किस प्रकार भर सकते हैं, इस पर फोकस करें। गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बनायें। बांस के उत्पादों की मांग देश-दुनिया में है। अभी भी विदेशों में झारखंड के उत्पादों की मांग है। दुर्गा पूजा समेत अन्य मेलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में स्टॉल लगायें, ताकि यहां भी उत्पादों की बिक्री हो सके। इसी प्रकार देश-दुनिया में लगनेवाले प्रमुख मेलों में भी झारखंड का स्टॉल रहे।

    राज्य में लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगी

    बैठक में कंपनी के प्रबंध निदेशक  के पॉल थॉमस ने बताया कि अभी राज्य के 9 प्रखंडों में प्रशिक्षण व उत्पादन केंद्र चल रहे हैं। जल्द ही 24 और शुरू किए जाएंगे। इनके शुरू होते ही राज्य में लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। धीरे धीरे उनकी संख्या और बढ़ेगी।
    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव  के रविकुमार, स्कील डेवलेपमेंट के सीइओ  कृपानंद झा, कंपनी के निदेशक  आलोक पी थॉमस,  अजित सेन, जयवंत होरो भी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के विधानसभा चुनाव में रांची के व्यवसायी हवाला के जरिये राजनेताओं को पहुंचायेंगे 300-425 करोड़
    Next Article आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 17 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.