Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के साथ ही झारखंड रजत जयंती समारोहों और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला की भी शुरुआत की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से यह राज्य बना है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि “‘रन फॉर झारखंड’ का उद्देश्य राज्य में एकता, अपनत्व और विकास की भावना को और मजबूत करना है।”

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में ऊर्जा, उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस उत्सवपूर्ण माहौल में पूरे झारखंड में मनाया जाएगा।

Also Read : झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ का आगाज़, CM हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी
Also Read : झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा
Also Read : बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान
Also Read : घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

