Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 8:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘स्वच्छता में सफाई मित्रों की भूमिका अहम, जन भागीदारी से रांची की बदलेगी सूरत’
    झारखंड

    ‘स्वच्छता में सफाई मित्रों की भूमिका अहम, जन भागीदारी से रांची की बदलेगी सूरत’

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन आज ‘स्वच्छता दिवस’ पर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को एक पेड़ मां के नाम से हुई थी. स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रांची नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जलाशयों, सड़कों और नालियों की सफाई जन भागीदारी और सिविल सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से की गई. इस पहल में कुल 26 कार्यक्रम आयोजित किए गए. उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने कहा कि सफाई मित्रों की भूमिका अहम है. ऐसे में जन भागीदारी से रांची की सूरत बदल सकती है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम का अंतिम दिन है, लेकिन यह अंत नहीं है. हमें आने वाले समय में रांची शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए और भी बेहतर प्रयास करने होंगे. सभी नागरिकों को स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा. स्रोत पृथक्करण को बढ़ावा देना होगा और गीला-सूखा कचड़ा अलग-अलग रखना होगा. कार्यक्रम में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइज़र्स, वॉर्ड सुपरवाइज़र्स और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.
    सम्मान समारोह का आयोजन
    स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई मित्रों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया गया. उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन रांची नगर निगम सभागार में किया गया. इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, सुपरवाइज़र्स और जोनल सुपरवाइज़र्स को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया.

    'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम गीला कचड़ा जन भागीदारी जलाशय जीवनशैली जोनल सुपरवाइज़र्स डॉ. किरण कुमारी नगर निगम नगर प्रबंधक नागरिक नाली पेड़ मां रांची सड़क सफाई सफाई मित्र सार्वजनिक स्थल सिविल सोसाइटी सूखा कचड़ा स्रोत पृथक्करण स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमदद का झांसा देकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाया
    Next Article बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.