Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इस गाने की थीम है- “तेजस्वी अबकी अईहें गे, रौशन सबेरा लईहें गे, नेता नहीं ई बेटा छी, कोय इकरा सँ बेहतर नहीं।” इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव इस बार सत्ता में आएंगे और बिहार में नया सवेरा लाएंगे। गाने में तेजस्वी को बिहार का बेटा बताते हुए कहा गया है कि उनसे बेहतर कोई नहीं है। 5 मिनट 44 सेकंड के इस वीडियो सॉन्ग को शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। गाने में दावा किया गया है कि 2025 से 2030 तक बिहार में तेजस्वी का युग होगा।
रौशन सवेरा लईहें गे……#song #Bihar #TejashwiYadav #RJD #Viral pic.twitter.com/c7h42blOTy
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 27, 2025
चुनावी वादों का जिक्र
कैंपेन सॉन्ग में RJD ने कई बड़े वादे किए हैं, जैसे :
- माई बहिन योजना
- रोजगार और नौकरी के अवसर
- 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- 1500 रुपये मासिक पेंशन
- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार
- बड़े पैमाने पर उद्योग लगाना और पलायन रोकना
गाने में यह भी कहा गया है कि तेजस्वी सरकार बनने पर बिहार में हर बीमारी का इलाज संभव होगा, अस्पतालों में डॉक्टर और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, और मजदूरों व किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। साथ ही, यह गाना संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक जंग के रूप में पेश किया गया है।
चुनावी तैयारी में जुटी RJD
बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। पार्टी तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रही है, हालांकि गठबंधन के अन्य दलों ने अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।
Also Read : बिहार की संस्था ने उत्तराखंड के 1300 युवाओं को ठगा, सिडको पर FIR दर्ज