Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ के द सेंट्रम होटल में एक भव्य समारोह में सगाई कर ली। प्रिया सरोज 25 साल की हैं और जौनपुर जिले के मछलीशहर से सांसद हैं। रिंकू सिंह 27 साल के हैं और हाल ही में IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं।
18 नवंबर को होगी शादी
प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने मीडिया को बताया कि यह समारोह पारिवारिक था और शादी 18 नवंबर 2025 को होगी। प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से एक डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से विशेष अंगूठी मंगवाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है।
पार्टी में शामिल लोग
समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल वर्मा, शिवपाल सिंह यादव, सांसद कमलेश पासवान, बीसीसीआई के राजीव शुक्ला, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव और संभल सांसद जियाउर्र रहमान बर्क सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लोगों ने दी शुभकामनाएं
रिंकू और प्रिया ने हाथ में हाथ डाले स्टेज पर प्रवेश किया, जहां दोनों बेहद आकर्षक लग रहे थे। यह खुशी भरा आयोजन मेहमानों के लिए यादगार रहा और सभी ने नवयुगल को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
Also Read : गंगा नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, तलाश जारी