Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 1:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट
    बिहार

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि राजस्व महा-अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में आने वाले किसी भी रैयत के आवेदन को किसी भी हालत में अस्वीकार नहीं किया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट कहा है कि रैयतों द्वारा दिए गए सभी आवेदन बिना किसी आपत्ति के स्वीकार किए जाएं और उनकी तत्काल एंट्री की जाए। कई रैयतों ने शिकायत की थी कि उनके आवेदन यह कहकर नहीं लिए जा रहे हैं कि जमाबंदी क्षतिग्रस्त है, पुनर्गठन का आदेश नहीं है या जमीन गैर मजरूआ या बकास्त मालिक की है।

    इस पर विभाग ने नाराजगी जाहिर की है और आदेश दिया है कि आवेदन लेने के समय कोई भी छानबीन नहीं की जाएगी। यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो या न्यायालय में वाद दायर करने की जरूरत हो, तो वह प्रक्रिया बाद के चरण में की जाएगी।

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आवेदन लेने से इनकार करने या अनावश्यक पूछताछ से लोगों में भ्रम और असंतोष फैलता है। इसलिए सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिविर में हर रैयत का आवेदन लिया जाए। साथ ही, शिविर में तैनात सभी कर्मियों को इस आदेश की तत्काल जानकारी दी जाए।

    Also Read : रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

     

    अंचलाधिकारी निर्देश ऑनलाइन जमाबंदी किसान अधिकार दीपक कुमार सिंह नामांतरण बिहार सरकार भूमि सुधार राजस्व न्यायालय राजस्व महा अभियान रैयत आवेदन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना
    Next Article JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    Related Posts

    बिहार

    बिहार सरकार ने वंचितों के लिए विशेष राशन कार्ड कैंप लगाने का ऐलान किया

    November 27, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव में हुई बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने बुलाई बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    November 27, 2025
    बिहार

    जीविका दीदियों के लिए नया मौका: पिंक बसों में मिलेगी नौकरी

    November 27, 2025
    Latest Posts

    परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जीवनी पर फिल्म, शूटिंग शुरू होगी 27 दिसंबर से

    November 27, 2025

    हेमा मालिनी ने शेयर की धर्मेंद्र संग यादगार तस्वीरें और जताया गहरा दुख

    November 27, 2025

    मालिक को दुकान के भीतर किया लॉक, फिर कांड कर गए चोर

    November 27, 2025

    ज’लते प्लास्टिक से निकली चिंगारी सबकुछ राख कर गई… जानें

    November 27, 2025

    मलेशिया को हराने के बाद भारत आज भिड़ेगा न्यूजीलैंड से

    November 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.