Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी हरेंद्र सिंह ने अपने बेटे गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हरेंद्र सिंह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी गांव है।
दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे : मृतक की मां
मृतक की मां ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को दिन में भी पिता और बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय हरेंद्र ने गोलू पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन मां ने बीच-बचाव कर बेटे की जान बचा ली थी। मां के यह भी बताया कि हरेंद्र ने गोलू को ईंट से भी मारा था। रात में गोलू भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। हरेंद्र ने उसे दरवाजा खोलने के लिए मनाया और फिर गोली मार दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
नशे का आदी था गोलू
स्थानीय लोगों के अनुसार गोलू नशे का आदी था और नशे के लिए अक्सर माता-पिता से पैसे मांगता था। पैसे न मिलने पर वह घर में हंगामा करता था। शुक्रवार रात भी उसने मां से बहस की और हंगामा किया, जिससे गुस्साए हरेंद्र ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलू के सीने में गोली मार दी।
रुरल SP ने कहा…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रुरल SP विद्या सागर ने मीडिया को बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Also Read : गर्मियों में जरूर करें लीची का सेवन… जानें इसके जबरदस्त फायदे