Patna : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने तीन अहम भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें एक्साइज सब इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा, एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की प्रारंभिक परीक्षा, और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की लिखित परीक्षा शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और कटऑफ आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
तीनों परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है
1. एक्साइज सब इंस्पेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा
परीक्षा: 31 अगस्त 2025 को हुई थी
कुल पास अभ्यर्थी: 128
विभाग: मद्य, निषेध एवं निबंधन विभाग
कटऑफ (कुछ प्रमुख वर्गों के लिए):
सामान्य पुरुष: 160.40
सामान्य महिला: 149.40
SC पुरुष: 147.60 | महिला: 125.80
EWS पुरुष: 153.80 | महिला: 145.40
2. फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (वन क्षेत्र पदाधिकारी)
परीक्षा: 24 अगस्त 2025
कुल अभ्यर्थी: 10,000 से अधिक
इंटरव्यू के लिए चुने गए: 144
पदों की संख्या: 24
कटऑफ (कुछ प्रमुख वर्गों के लिए):
सामान्य: 267.30
SC: 234.00
ST: 209.40
EWS: 263.70
3. एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर (प्रारंभिक परीक्षा)
परीक्षा: 7 सितंबर 2025
शामिल अभ्यर्थी: करीब 25,000
चुने गए अभ्यर्थी: 660
पदों की संख्या: 33
कटऑफ (कुछ प्रमुख वर्गों के लिए):
सामान्य पुरुष: 149.60 | महिला: 136.20
BC पुरुष: 145.40 | महिला: 129.60
EWS पुरुष: 147.20 | महिला: 132.20
दारोगा भर्ती के 1799 पदों पर नया मौका
BPSSC ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के 1799 पदों के लिए भी नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक किए जा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक या समकक्ष डिग्री
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा