Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 7:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»शोध में खुलासा, आधुनिक खेती में नाइट्रस ऑक्साइड का अंधाधुंध इस्तेमाल जलवायु के लिए खतरा
    देश

    शोध में खुलासा, आधुनिक खेती में नाइट्रस ऑक्साइड का अंधाधुंध इस्तेमाल जलवायु के लिए खतरा

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। आधुनिक खेती के नाम पर रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग हमारे खाद्य उत्पादन को ही जलवायु के लिए खतरा बना रहा है। नेचर मैगजीन में छपे ऑबर्न विश्वविद्यालय के ताजा शोध ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया है। इसके मुताबिक नाइट्रोजन फर्टिलाइजर जलवायु के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। अगर हम खेती में नाइट्रोजन का इस्तेमाल इस तरह से बड़े पैमाने पर करते रहे तो पेरिस समझौते के तहत जलवायु को लेकर तय लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं हो पाएगा।

    यह शोध ऑबर्न यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ साइंसेज में एनड्रयू कार्नेजी फेलो और इंटरनेशनल सेंटर फॉर क्लाइमेट एंड ग्लोबल चेंज रिसर्च के निदेशक प्रोफेसर हैक्विन टीयान के नेतृत्व में हुए एक अध्ययन का हिस्सा है। इस शोध को प्रोफेसर टीयान ने अंतरराष्ट्रीय संघ ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट और इंटनेशनल नाइट्रोजन इनिशिएटिव के तहत 14 देशों के 48 अनुसंधान संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस शोध में प्रभावकारी ग्रीनहाउस गैस नाइट्रस ऑक्साइड का अभी तक का सबसे विस्तृत और सारगर्भित आकलन किया गया है। 

    इस अध्ययन में पाया गया कि नाइट्रस ऑक्साइड जलवायु परिवर्तन को तेजी से प्रभावित कर रही है। इसका इस्तेमाल खेती में औद्योगिक स्तरों के मुकाबले 20 फीसदी तक बढ़ा है। इसके अलावा मानव गतिविधियों के कारण होने वाले उत्सर्जन में भी हाल के दशकों में खासी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

    प्रोफेसर हैक्विन टीयान ने कहा कि खेती के साथ जानवरों के लिए भोजन भी दुनिया में नाइट्रस ऑक्साइड के उत्सर्जन को और बढ़ाएगी। अध्ययन के दौरान पाया गया कि वैश्विक नाइट्रस ऑक्साइड के उत्सर्जन में सबसे बड़ा योगदान पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका का है।

    इसके अलावा चीन, भारत और अमेरिका में सिंथेटिक उर्वरकों के इस्तेमाल से यहां भी उत्सर्जन सबसे अधिक है, जबकि पशुधन से बनने वाली खाद से होने वाले उत्सर्जन में सबसे ज्यादा योगदान अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका का है। उत्सर्जन की सबसे अधिक विकास दर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, विशेष रूप से ब्राजील, चीन और भारत में पाई गई, जहां फसल उत्पादन और पशुधन की संख्या में वृद्धि हो रही है।

    lates National news Online
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : पहले चरण का चुनाव तय करेगा मांझी के ‘सियासी नाव’ की चाल
    Next Article रांची को सुंदर बनाने की कवायद, नगर निगम जगह-जगह बनवा रही आकर्षक पेंटिंग

    Related Posts

    देश

    22 सितंबर से इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST में भारी कटौती, AC, TV और डिशवॉशर होंगे सस्ते…

    September 16, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    कारोबार

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025
    Latest Posts

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

    September 16, 2025

    जमीन के लफड़े को लेकर हुई थी सुरेश की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    September 16, 2025

    CM ने की पूर्व मंत्री के परिवार से मुलाकात, घाटशिला से चुनाव लड़ सकते हैं सोमेश सोरेन …

    September 16, 2025

    COPLOT बैठक में संस्थागत समन्वय पर जोर, डॉ. महुआ माजी बनी चर्चा का केंद्र

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.